पंजाबी सिंगर शुभ की कितनी है कुल संपत्ति, कनाडा में जीते हैं लैविश लाइफ, गाड़ियों का है शौक
Canadian Rapper Shubhneet Singh aka Shubh Net Worth 2023: कनाडा में रहने वाले पंजाबी सिंगर और रैपर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ (Shubhneet Singh) भारत-कनाडा के बीच बढ़े तनाव के दौरान चर्चा में आ गए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि कनाडा के हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल हो सकते हैं।
इस बयान के सामने आने के बाद सबसे पहले रैपर शुभनीत सिंह शुभ का भारत में होने वाला शो रद्द किया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या ने शुभ को अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद शुभ इंस्टाग्राम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 'मैं भी भारतीय हूं और भारत मेरा भी देश है।'

अब सोशल मीडिया पर हर कोई शुभ के बारे में जानना चाहता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुभ की कुल संपत्ति कितनी है? उनका नेटवर्थ कितना है...?
Who is Shubhneet Singh aka Shubh: सिर्फ 2 साल के करियर में शुभ दुनियाभर में हुए मशहूर
पंजाबी-कनाडाई रैपर शुभ का असली नाम शुभनीत सिंह है। शुभ का सिंगिंग करियर सिर्फ दो साल पुराना है। 26 वर्षीय शुभ ने सिर्फ 2 सालों में ही अपने गानों से एशियन और यूके पंजाबी चार्ट के साथ-साथ बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट-100 में जगह बना ली। शुभ के पिता का नाम अवतार सिंह और मां का नाम जगजीत कौर है।
साल 2021 में शुभ ने अपना पहला गाना 'वी रोलिन' जारी किया था। जिसे यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी प्रवासियों के बीच शुभ के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं।
Shubh Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं पंजाबी रैपर शुभ
शुभ कनाडा में एक लैविश लाइफ जीते हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुभ का कुल नेट वर्थ 1.3 मिलियन डॉलर (10 करोड़ 76 लाख) से 1.6 मिलियन डॉलर (13 करोड़ 25 लाख) है।
शुभ का सलाना इनकम 3 से 5 करोड़ है। जिसमें वह यूट्यूब से 1 से 2 करोड़ कमाते हैं, इंस्टाग्रान और टिकटॉक से 4-5 लाख कमाते हैं। वहीं शुभ एड और Endorsement से भी 1-2 करोड़ कमाते हैं। शुभ कनाडा में एक विला जैसे घर में रहते हैं। उन्हें कार का बहुत शौक है। उनके पास एक या दो लग्जरी कार भी है।
शुभ ने गाए अब तक कई गाने
शुभ ने 2021 में इमरान थियारा के साथ सिंगल 'डोंट लुक' से शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने अपना सिंगल ट्रैक 'वी रोलिन' रिलीज किया। जिसके बाद उन्होंने 'एलिवेटेड' और 'ऑफशोर' गाने जारी किए।
2022 में शुभ ने तीन सिंगल्स 'नो लव', 'बैलर' और 'हर' रिलीज किया। संगीत निर्माता 'इक्की' के साथ उनका गाना 'बैलर' उनका अब तक का सबसे अधिक स्ट्रीम किया जाने वाला ट्रैक बन गया। यह कैनेडियन हॉट 100 पर 68 पर चार्टर्ड हुआ था।
2023 में शुभ ने अपना पहला एल्बम स्टिल रोलिन जारी किया। स्टिल रोलिन को बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट में 16वें नंबर पर रखा गया था। जिसके बाद शुभ ने अपने वर्ल्ड टूर की घोषणा की थी। जिसकी शुरुआत वो भारत से करने वाले थे। उसके बाद शुभ ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका जाने वाले हैं।
शुभ पर अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों के समर्थन का आरोप
बता दें कि कनाडा-भारत तनाव के बीच शुभ इसलिए विवादों में आए क्योंकि शुभ पर अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों के समर्थन का आरोप है। भाजयुमो (BJYM) के सदस्यों का दावा है कि सिंगर शुभ, अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करते हैं।
शुभ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक बार भारत का विकृत नक्शा शेयर किया था, जिसमें पंजाब, जम्मू और कश्मीर, को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था। ये वायरल पोस्ट शुभ ने अमृतपाल सिंह की तलाश के वक्त शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications