कितने पढ़े-लिखे हैं PM जस्टिन ट्रूडो, कौन सी है डिग्री? पुतिन के 'स्कूल ड्रॉपआउट' वाले बयान के बाद उठे सवाल
Canadian PM Justin Trudeau's education qualification: "जस्टिन ट्रूडो या तो बेवकूफ हैं या बिना ज्ञान का स्कूल ड्रॉपआउट हैं।'' ये बात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कही है। कनाडा की संसद में नाजी सैनिक को सम्मानित करने पर पीएम जस्टिन ट्रूडो की कई देशों ने आलोचना की थी। इसी क्रम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ''अगर वो ( जस्टिन ट्रूडो) यह नहीं जानते कि हिटलर और उसके साथियों ने युद्ध के दौरान रूस के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी,तो वह बेवकूफ हैं। इसका मतलब वे स्कूल नहीं गए हैं।''
पुतिन के इस बयान बाद से सोशल मीडिया पर लोग जानना चाहते हैं कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो कितने पढ़े-लिखे हैं? उनके पास कौन सी डिग्री है? उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन को कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि जस्टिन ट्रूडो ने कहां तक की पढ़ाई की है।

जस्टिन ट्रूडो का जन्म 25 दिसंबर 1971 को ओटावा में हुआ था। जस्टिन ट्रूडो वर्तमान में कनाडा की लिबरल पार्टी के नेता और कनाडा के प्रधानमंत्री हैं। जस्टिन कनाडा के पंद्रहवें प्रधानमंत्री पियर ट्रूडो और मार्गरेट ट्रूडो के बड़े बेटे हैं।
जस्टिन ट्रूडो के पिता पियर ट्रूडो और मां मार्गरेट ट्रूडो 1977 में अलग हो गए थे। पियर ट्रूडो 1984 में प्रधानमंत्री पद से सेवा निवृत हो गए। राजनीति से सन्यास लेने के बाद पियर ट्रूडो ने अपने बच्चों को मॉट्रियल में पाला। ट्रूडो ने भी यहीं रहकर अपनी शिक्षा Jean-de-Brébeuf प्राइवेट कॉलेज से ली। ट्रूडो के पिता भी यहां पढ़ चुके थे।

कौन सी डिग्री है जस्टिन ट्रूडो के पास?
-जस्टिन ट्रूडो के पास मैक्गिल विश्वविद्यालय (McGill University) से साहित्य में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री है।
-इसके अलावा जस्टिन ट्रूडो के पास ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय (British Columbia) से बैचलर ऑफ एजुकेशन की डिग्री है।

-ग्रेजुएशन के बाद जस्टिन ट्रूडो ने वेस्ट प्वॉईंट ग्रे अकादमी और वैनकुअर के सर विंस्टन चर्चिल सेकन्ड्री स्कूल में एक फ्रेंच और गणित के शिक्षक के तौर पर पढ़ाया।
- जस्टिन ट्रूडो ने 2002 से 2004 तक डी मॉन्ट्रियल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन ग्रेजुएट नहीं हुए।

-उसके बाद जस्टिन ट्रूडो ने मैकगिल में पर्यावरण भूगोल में मास्टर डिग्री शुरू की लेकिन सार्वजनिक कार्यालय की तलाश में उसे भी बीच में छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications