कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी मनाई दिवाली, ऑफिस में जलाए दीए

ओटावा। भारत में जहां एक तरफ रोशनी के त्‍योहौर दिवाली की धूम है तो विदेशों में भी इस पर्व पर उत्‍साह देखा जा सकता है। इस बार कोरोना वायरस महामारी के बीच ही दिवाली का पर्व पड़ा है और ऐसे में लोग अपने-अपने तरीकों से त्‍योहार को मना रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी दिवाली मनाई और इस मौके पर उन्‍होंने अपने ऑफिस में दीए जलाए हैं। आपको बता दें कि ट्रूडो, कनाडा में बसे भारतीयों के बीच खासे पॉपुलर हैं।

justin-trudeau-deewali.jpg

शेयर की खूबसूरत फोटोग्राफ्स

कनैडियन पीएम ट्रूडो ने फेसबुक पर पोस्‍ट शेयर की और कुछ तस्‍वीरों के साथ इस पोस्‍ट को और खूबसूरत बना दिया। ट्रूडो ने लिखा, 'दिवाली हमें याद दिलाती है कि सच, रोशनी और अच्‍छाई की हमेशा जीत होगी। इस आशा भरे संदेश को मनाने के लिए और इस महत्‍वपूर्ण त्‍योहार को मनाने के लिए मैंने आज शाम को वर्चुअल सेलिब्रेशन में हिस्‍सा लिया। सभी को हैप्‍पी दिवाली।' पीएम जस्टिन ट्रूडो के कैबिनेट में रक्षा मंत्री हरजीत सिंह सज्‍जन समेत कुछ और भारतीयों को अहम पद मिले हुए हैं। साल 2019 में ट्रूडो एक बड़ी जीत दर्ज कर वापस सत्‍ता पर काबिज हुए हैं। ट्रूडो साल 2018 में पहली बार भारत की यात्रा पर आए थे और करीब एक हफ्ते तक वो यहां पर अपने परिवार के साथ रुके थे।

https://www.facebook.com/JustinPJTrudeau/posts/10159562022075649

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+