कनाडा के सांसद केविन लैमोर्यूक्स ने पंजाब को बताया अलग राष्ट्र, फिर दी सफाई
कनाडा की संसद में पंजाब को देश बताए जाने की ये घटना तब हुई है जब इसी महीने कनाडा के प्रधानमंत्री भारत दौरे पर आने वाले हैं
नई दिल्ली। कनाडा के सांसद केविन लैमोर्यूक्स ने कनाडा की संसद दिए गए अपने एक बयान में पंजाब को एक अलग राष्ट्र बताया है। मनीटोबा प्रांत के विनीपैग से लिबरल पार्टी के सांसद केविन लैमोर्यूक्स ने सदन की नियमित कार्यवाही के दौरान एक याचिका पेश करते हुए फिलिपिंस के साथ पंजाब को भी एक देश बता दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा की संसद में कार्यवाही के दौरान केविन लैमोर्यूक्स ने कहा 'श्रीमान स्पीकर, मेरे पास एक ऐसी याचिका है जिस पर कनाडा के सुपर वीजा के संबंध में बहुत से लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं, जो विदेश से यात्रा करना चाहते हैं, चाहे वह फिलीपींस से है, पंजाब , या किसी अन्य देश।'

केविन ने दी सफाई
जब इसको लेकर केविन लैमोर्यूक्स से सवाल किया गया तो उन्होंने मीडिया को ईमेल के जरिए जवाब दिया और कहा कि उनका द्वारा पेश की गई याचिका का मकसद पंजाब के लोगों को सुपर वीजा मिलने में होने वाली दिक्कतों को खत्म करने के लिए था। कनाडा की संसद में पंजाब को देश बताए जाने की ये घटना तब हुई है जब इसी महीने कनाडा के प्रधानमंत्री भारत दौरे पर आने वाले हैं।
आपको बता दें कि सुपर वीज़ा माता-पिता और नाबालिगों को कनाडा के नागरिकों या स्थायी निवासियों के देश में दो साल तक रहने की इजाजत देता है।

भारत आ रहे है कनाडा के प्रधानमंत्री
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन त्रुडो आतंकवाद का मुकाबला, ऊर्जा तथा व्यापार आदि जैसे मुख्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए इसी महीने महीने सात दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि त्रुडो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर 17 से 23 फरवरी तक भारत दौरे पर आ रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा तथा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में तालमेल और आपसी हितों के वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान इस दौरे का मुख्य घटक होगा।

पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे स्वागत
पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कहा है कि वह कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का स्वागत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके दो मंत्रियों हरजीत सिंह और नवदीप सिंह बैंस उन्हें स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने इस बारे में केंद्र सरकार को भी अवगत करवा दिया है। उनकी अमृतसर यात्रा के दौरान अगर कनाडा और भारत सरकार चाहेगी, तो वह उनके स्वागत को जाएंगे। जस्टिन त्रुडो के भारत दौरे के दौरान नई दिल्ली, मुंबई, आगरा, अहमदाबाद आदि शहरों में जाने की संभावना है परंतु पंजाब या चंडीगढ़ को नजरअंदाज करके केवल श्री हरिमंदिर साहिब की यात्रा को ही शामिल किया है












Click it and Unblock the Notifications