भारत के बाद जस्टिन ट्रूडो ने इजराइल से लिया पंगा, खालिस्तानियों के बाद हिटलर के सैनिक का संसद में सम्मान

Canadian Parliament honours Nazi: यूक्रेन के खिलाफ रूस ने जब सैन्य अभियान शुरू किया था, उस वक्त रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था, कि यूक्रेन नाजियों की विचारधारा (हिटलर की पार्टी की विचारधारा) के साथ चलने वाला देश है और रूसी सैनिक, नाजी विचारधारा के खिलाफ मैदान में उतरे हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की को हिटलर की विचारधारा पर चलने वाला तानाशाह करार दिया था और कनाडा की संसद में जेलेंस्की की मौजूदगी में नाजियों की तरफ से लड़ने वाले सैनिक का सम्मान कर, रूसी राष्ट्रपति के आरोपों की पुष्टि कर दी गई है।

Canadian Parliament honours Nazi

कनाडाई संसद में हिटलर के सैनिक का सम्मान

कनाडाई सांसदों ने हाउस ऑफ कॉमन्स में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के संबोधन के बाद एक ऐसे व्यक्ति के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं, जिसे दूसरे विश्व युद्ध नायक के रूप में पेश किया गया था। वो शख्स हिटलर का सैनिक था, जिसने नाजी इकाई के लिए काम किया था।

लिहाजा, कनाडाई संसद में नाजियों के लिए काम करने वाले शख्स को सम्मानित कर जस्टिन ट्रूडो ने दिखा दिया है, कि लोकतंत्र की बात करने वाले इस नेता के मन में लोकतंत्र के लिए कितना सम्मान है।

कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर ने कनाडाई संसद में 98 साल के यारोस्लाव हुंका को "यूक्रेनी नायक" के रूप में मान्यता देने के लिए रविवार को माफी मांगी है। माफी की मांग करने वाले एक यहूदी मानवाधिकार समूह के मुताबिक, हुंका ने द्वितीय विश्व युद्ध में एसएस के 14वें वेफेन ग्रेनेडियर डिवीजन के सदस्य के रूप में काम किया था।

वहीं, कनाडा में विपक्ष के नेता पियरे पोलिवर ने नाजी सैनिक को सम्मान दिए जाने को लेकर जस्टिन ट्रूडो की भारी निंदा की है और माफी मांगने के लिए कहा है।

कनाडाई संसद के स्पीकर रोटा ने विवाद बढ़ने के बाद कहा, कि "यूक्रेन के राष्ट्रपति के संबोधन के बाद अपनी टिप्पणी में, मैंने गैलरी में एक व्यक्ति के लिए तालियां बजाई। बाद में मुझे ज्यादा जानकारी के बारे में पता चला, जिससे मुझे ऐसा करने के अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है।"

रोटा ने इस पहल के लिए "पूरी तरह से अपनी" जिम्मेदारी ली है और इसे एक मानवीय भूल करार दिया है।

उन्होंने कहा, कि "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं, कि साथी सांसदों और यूक्रेन प्रतिनिधिमंडल सहित किसी को भी मेरे इरादे या मेरी टिप्पणियों के बारे में मेरे द्वारा दिए जाने से पहले पता नहीं था।"

कनाडा के स्पीकर ने यहूदी समुदाय से माफी मांगी है।

कनाडाई संसद में क्या हुआ था?

दरअसल, हाउस ऑफ कॉमन्स में ज़ेलेंस्की के संबोधन के बाद, रोटा ने गैलरी में बैठे हंका को रूसियों के खिलाफ यूक्रेनी स्वतंत्रता के लिए लड़ने के लिए प्रशंसा करते हुए तालियां बजाईं। जिसके बाद संसद में बैठे हुए बाकी लोगों ने दो बार खड़े होकर हंका के लिए तालियां बजाई और उसका सम्मान किया।

फ्रेंड्स ऑफ साइमन विसेन्थल सेंटर ने रविवार की शुरुआत में माफी की मांग करते हुए एक बयान में कहा, कि "बढ़ती यहूदी विरोधी भावना और होलोकास्ट विरूपण के समय, कनाडा की संसद को एक ऐसे व्यक्ति की सराहना करते हुए देखना अविश्वसनीय रूप से परेशान करने वाला है, जो यहूदियों और अन्य लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार नाजी सैन्य शाखा वेफेन-एसएस की एक इकाई का सदस्य था।"

Canadian Parliament honours Nazi

यबूदी संगठन ने कहा, कि "इस बात का स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए, कि यह व्यक्ति कनाडाई संसद के पवित्र हॉल में कैसे दाखिल हुआ और उसे सदन के अध्यक्ष से कैसे मान्यता मिली और खड़े होकर अभिनंदन कैसे किया गया?"

माना जा रहा है, कि यूक्रेनी राष्ट्रपति को खुश करने के लिए पूर्व नाजी सैनिक को कनाडाई संसद में बुलाया गया था, लेकिन ऐसा करके जस्टिन ट्रूडो ने भारत के बाद अब इजराइल से भी पंगा ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+