कनाडा में मुस्लिमों की हत्या करने निकला शख्स, एक ही परिवार के चार सदस्यों पर चढ़ा दी ट्रक

कनाडा में एक व्यक्ति पर मुसलमानों की हत्या करने के आरोप में मुकदमा चल रहा है। 22 वर्षीय नथानिएल वेल्टमैन पर लंदन, ओंटारियो में जून 2021 में अफज़ाल परिवार की तीन पीढ़ियों को खत्म करने का मुकदमा चल रहा है।

वेल्टमैन पर आरोप है कि उसने शाम को टहलने निकले एक मुस्लिम परिवार के चार सदस्यों पर अपना पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। हालांकि आरोपी ने खुद को इस मामले में निर्दोष बताया है।

canada-white-man-killed-4-muslim-by-hitting-truck

यह पहली बार है जब किसी कनाडाई जूरी को श्वेत वर्चस्व पर आतंकवाद से संबंधित मामले में विचार करने को कहा गया है। वहीं, आरोपी पक्ष के वकील ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए आरोपी को कम सजा देने की अपील की है।

अभियोजक ने कहा कि आरोपी को दोषी ठहराने के लिए वह सब कुछ उनके पास हैं जिसकी जरूरत है। इसमें प्रतिवादी का पुलिस के सामने स्वीकारोक्ति भी शामिल है।

अभियोजक फ्रेजर बॉल ने जूरी को बताया कि आरोपी के कंप्यूटर से एक घोषणापत्र भी पाया गया, जिसमें वह श्वेत राष्ट्रवाद का समर्थन कर रहा है। इस पत्र में वह मुसलमानों के प्रति अपनी नफरत भी जता रहा है।

इस घोषणापत्र के मुताबिक आरोपी ने एक सैनिक की तरह बॉडी आर्मर और हेलमेट पहना, और हमले से पहले खुद को जोश दिलाया। इसमें फ्रेजर ने स्वीकार किया है कि कहा, वह मुसलमानों को मारने के लिए उनका शिकार कर रहा था।

क्राउन अटॉर्नी ने कहा, जब वेल्टमैन लंदन की सड़क पर अफजाल परिवार के पास से गुजरा, तो उसने अपने पिक-अप ट्रक की रफ्तार तेज कर दी और उनपर चढ़ा दिया। इस घटना में 46 वर्षीय सलमान अफ्जल उनकी पत्नी 44 वर्षीय मदिहा सलमान, 15 वर्षीय बेटी युमनाह और 76 वर्षीय दादी तलत अफ्जल की मौत हो गई थी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पार्किंग में गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस को बताया कि वह मुस्लिम आप्रवासन के खिलाफ "कड़ा संदेश देना" चाहता था। उसने मुसलमानों से कहा कि इस देश को छोड़ दें वर्ना वो या फिर उनके परिजन उसके अगले शिकार हो सकते हैं।

आरोपी पक्ष के वकील ने बताया कि आरोपी मानसिक बीमारी और बचपन के किसी आघात से पीड़ित है जिसकी वजह से वह चिंतित रहता है। वकील के मुताबिक उसके मुवक्किल ने इस घटना से पहले 3 ग्राम हैलुसिनोजेनिक सिलोसाइबिन मशरूम का सेवन किया था।

इसकी वजह से वेल्टमैन वास्तविक दुनिया से दूर भ्रम में चला गया और उसके दिमाग में उथल-पुथल मच गई थी। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबि फर्स्ट-डिग्री हत्या का दोषी पाए जाने पर वेल्टमैन को आजीवन कारावास की सज़ा का सामना करना पड़ सकता है। हत्या के लिए अधिकतम सात साल की जेल की सजा का प्रावधान है।

रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा में साल 2017 में मस्जिद में हुए हमले जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी, के बाद यह सबसे खतरनाक मुस्लिम विरोधी हमला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+