PM ट्रूडो के फैसले पर हैरान हुए कनाडाई पत्रकार, कहा- हम सब शॉक में हैं, 3 महीने में ही जांच कैसे पूरी हुई?
कनाडा और भारत के बीच हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर घमासान मचा हुआ है। कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की साजिश हो सकती है।
इसके बाद कनाडा के द्वारा भारत के एक टॉप राजदूत के निकाले जाने के बाद भारत ने भी देश में मौजूद कनाडा के सीनियर डिप्लोमैट को निकाल दिया है। ट्रूडो के इस विवादास्पद कदम की विभिन्न हलकों से आलोचना हुई है।

अब इस मामले को लेकर वरिष्ठ कनाडाई पत्रकार ताहिर असलम गोरा ने अपने ही देश के पीएम ट्रूडो पर ही सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने निर्णय के समय और निहितार्थ पर संदेह जताया है।
वरिष्ठ कनाडाई पत्रकार ताहिर असलम गोरा ने कहा कि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने संसद में बयान दिया कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीयों का हाथ है। यह टाइमिंग क्या संकेत देती है? पीएम ट्रूडो अभी भारत से लौटे हैं, और भारत और कनाडाई मीडिया में कई विवादास्पद रिपोर्टें चल रही थीं। यह खुलासा जांच पूरी होने के बाद पहले या शायद बाद में किया जा सकता था।
वरिष्ठ कनाडाई पत्रकार ने आगे कहा कि भारतीय-कनाडाई जो कि एक विशाल प्रवासी हैं, के मन में यह सवाल है कि भारत ने कनाडा के लिए कभी भी बुरे इरादे नहीं रखे हैं और कनाडा की ओर से भी यही बात है। अचानक पीएम ट्रूडो ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित करने का भी आदेश दे दिया।
भारत और कनाडा में दोनों देशों के लोग एक दूसरे के लिए अच्छे ख्यालात रखते हैं। भारत और कनाडा एक दूसरे के शुभचिंतक है। हालाकि बीच-बीच में कभी-कभी खालिस्तानी गतिविधियां होती रहती थीं लेकिन इसके बावजूद दोनों देशों के लोगों के बीच हमेशा से बेहतर संबंध रहे हैं।
इसलिए ये बात बेहद शॉकिंग है क्योंकि दोनों देशों के बीच बेहद अच्छे संबंध थे। दोनों देश ही लोकतांत्रिक हैं। कनाडाई प्रधानमंत्री ने चीन और रूस के बारे में अपनी चिंताएं जाहिर की हैं, लेकिन भारत के बारे में कभी नहीं। हाल में भले ही ट्रूडो ने भारत को लेकर कुछ चिंता जताना शुरू किया था।
पत्रकार ने आगे कहा, कनाडा में तो ये डिबेट शुरू हुआ था कि भारतीय हुकूमत, कनाडा की राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे हैं और कनाडाई ये कहते थे कि क्या प्रोग्रेसिव ट्रूडो कही भारत की पॉलिटिक्स में हस्तक्षेप तो नहीं कर रहे हैं? ये डिबेट ऐसे ही चल रही थी कि बीच में ट्रूडो ने ऐसा एक्शन ले लिया।
उन्होंने आगे कहा पीएम ट्रूडो का ऐसे अचानक खुलासा करना बेहद चौंकाने वाला है। कनाडाई भी सदमे में हैं और हम हमेशा चाहते थे कि तथ्यों को जानने के लिए जांच पूरी हो। बिना तथ्य को जाने हम कैसे ऐसा कर सकते हैं।
पत्रकार ने आगे कहा, हमारे पास अभी भी सवाल है कि महज तीन महीने में जांच कैसे पूरी हो गई और पीएम ट्रूडो संसद में ऐसा बयान कैसे दे सकते हैं? उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के संबंधों में यह बहुत कठिन स्थिति है। लोग अभी भी सोच रहे हैं कि पीएम ट्रूडो ने इस मौके पर ऐसा संदेश क्यों दिया?
वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि यह प्रवासी भारतीयों के लिए एक मुद्दा है और हर कोई इस स्थिति से सदमे में है और डरा हुआ है। यह बहुत दुखद स्थिति है। उन्होंने कहा कि पीएम ट्रूडो का खुलासा चौंकाने वाला है।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ट्रूडो की कार्रवाई एक हालिया घटनाक्रम के बाद आई है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन 2023 के मौके पर ट्रूडो के साथ एक अलग चर्चा के दौरान खालिस्तानियों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी।
भारत-कनाडा संबंधों में तनाव तब दिखना शुरू हुआ जब कनाडा ने भारत के लिए अक्टूबर के व्यापार मिशन को स्थगित करने की घोषणा की। हालांकि इसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया लेकिन सूत्रों ने बातचीत में रुकावट का कारण कनाडा में "कुछ राजनीतिक घटनाक्रम" को बताया।
#WATCH | Senior Canadian Journalist, Tahir Aslam Gora says "Canadian PM Justin Trudeau made a statement in Parliament that an Indian hand in the killing of Sikh separatist leader Hardeep Singh Nijjar. What does this timing indicate? PM Trudeau has just returned from India and… pic.twitter.com/2xFeiyh6KZ
— ANI (@ANI) September 19, 2023












Click it and Unblock the Notifications