Canada में रहते हों तो हो जाएं सावधान, भारतीयों के खून की प्यासी है ये औरत, चुन-चुन कर कर रही है कत्ल
Canada: टोरंटो पुलिस ने एक संदिग्ध महिला की तस्वीर जारी की है। ये महिला भारतीयों के प्रति नफरत और क्राइम (Hate-Motivated Vandalism) को अंजाम देने की संदिग्ध मानी गई है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर कोई इस महिला को पहचानता है या उसके बारे में जानकारी रखता है, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करे। पुलिस का कहना है कि यह मामला नफरत से जुड़ा हुआ हो सकता है, इसलिए इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। महिला अब तक किन-किन वारदातों को अंजाम दे चुकी है इस खबर में जानिए।
स्टेशनों और रास्तों पर लिखे गए एंटी-इंडियन मैसेज
पुलिस के मुताबिक, इस महिला पर टोरंटो ट्रांजिट कमीशन (TTC) के स्टेशनों और सबवे कारों पर एंटी-इंडियन मैसेज लिखकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। इन मैसेजेस को देखकर साफ होता है कि इनका मकसद किसी खास समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाना था, और समुदाय इंडियन है। इसी वजह से पुलिस इसे सामान्य बर्बरता नहीं, बल्कि हेट क्राइम मानकर जांच कर रही है।

जुलाई से दिसंबर तक मिलीं कई शिकायतें
टोरंटो पुलिस की हेट क्राइम यूनिट को इस मामले से जुड़ी कई शिकायतें मिली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 जुलाई से 21 दिसंबर के बीच अलग-अलग जगहों पर इस तरह की पेंटिंग्स (Graffiti) दीवारों पर पाए गईं। इन घटनाओं की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस को शक है कि यह सब एक ही व्यक्ति द्वारा किया गया हो सकता है।
21 दिसंबर को संदिग्ध महिला का हुलिया
पुलिस ने महिला का हुलिया भी साझा किया है ताकि लोग उसे पहचान सकें। पुलिस के मुताबिक, 21 दिसंबर को महिला को इयरमफ़्स पहने हुए देखा गया था। उसने एक लंबा काला कोट, भूरे रंग के जूते और सफ़ेद व भूरे रंग का स्कार्फ पहन रखा था। इसी लुक में महिला को टीटीसी स्टेशनों और सबवे कारों के आसपास देखा गया था।
हेट क्राइम की जांच
पुलिस का कहना है कि जिन शब्दों और संदेशों का इस्तेमाल किया गया, उनकी भाषा और भावनाएं नफरत से भरी हुई थीं। इसी कारण इस मामले को घृणा-प्रेरित अपराध (Hate-Motivated Crime) मानकर जांच की जा रही है। हेट क्राइम यूनिट इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या किसी खास समुदाय को डराने या निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।
पुलिस ने जनता से मांगी मदद
संदिग्ध की तस्वीर जारी करते हुए टोरंटो पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि इस महिला के बारे में जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति आगे आए। पुलिस ने लोगों से 416-808-3500 पर सीधे पुलिस से संपर्क करने की अपील की है। इसके अलावा, लोग 416-222-TIPS (8477) पर क्राइम स्टॉपर्स को गुमनाम रूप से जानकारी दे सकते हैं या www.222tips.com वेबसाइट पर जाकर टिप्स साझा कर सकते हैं।
हेट क्राइम साबित होने पर हो सकती है सख्त सज़ा
पुलिस के बयान में यह भी साफ किया गया है कि अगर हमला या बर्बरता जैसे अपराध घृणा से प्रेरित पाए जाते हैं, तो प्रभारी अधिकारी इस मामले में क्राउन (सरकारी अभियोजक) से सलाह लेते हैं। अगर आरोपी दोषी साबित होता है, तो जज सज़ा सुनाते समय नफरत को एक "गंभीर कारण" (Aggravating Factor) मानते हैं, जिससे सज़ा और कड़ी हो सकती है।
हेट स्पीच को लेकर कानून बेहद सख्त
बयान में आगे बताया गया है कि जानबूझकर नफरत फैलाना या किसी समुदाय के खिलाफ नरसंहार की वकालत करना घृणास्पद भाषण (Hate Speech) माना जाता है। ऐसे मामलों में सीधे आरोप नहीं लगाए जाते, बल्कि अटॉर्नी जनरल की अनुमति के बाद ही कानूनी कार्रवाई शुरू की जाती है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के अपराधों को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जाता।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications