पिछले 25 वर्षों में कनाडा में सबसे खतरनाक फायरिंग
ओटावा। पश्चिमी कनाडा स्थित ला लोचे सास्काटून के एक स्कूल में शनिवार को अचानक हुई फायरिंग में चार लोंगों की मौत हो गई है साथ ही कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह कनाडा में पिछले 25 वर्षों में हुई सबसे भीषण गोलीबारी है। कनैडियन पीएम जस्टिन ट्रुडो ने कहा है कि यह हर अभिभावक के लिए सबसे बुरे सपने की तरह है।
स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे ट्रुडो ने सस्केचेवान प्रांत के दूरस्थ उत्तरी ला लोचे में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाकर मरने वालों की संख्या की जानकारी दी।
आरसीएमपी अधीक्षक मॉरीन लेवी ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को किसी ने फोन पर जानकारी दी एक व्यक्ति समुदाय में एक हथियार को ठिकाने लगा रहा है जिसके बाद संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस निकटवर्ती आवासीय इलाके के एक अन्य स्थल की जांच कर रही है लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई। अधिकारियों ने हमलावर और पीड़ितों की आयु एवं पहचान का खुलासा नहीं किया है।
ला लोचे सास्काटून के 600 किलोमीटर उत्तर में स्थित है और इस दूरस्थ कस्बे में करीब 3000 लोग रहते हैं।
कनाडा में इससे पहले छह दिसंबर 1989 को मांट्रियल के पॉलीटेक्निक स्कूल में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने गोलीबारी की थी। उस दौरान 14 लोग मारे गए थे जिनमें 10 छात्राएं थीं। कनाडा में गोलीबारी की घटनाएं अमेरिका की तरह आम नहीं हैं और यहां हथियारों पर अधिक नियंत्रण है।












Click it and Unblock the Notifications