कनाडा की राजधानी ओट्टावा में गोलीबारी, एक की मौत, 3 घायल
नई दिल्ली। कनाडा के ओटावा शहर में गोलीबारी की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। यह घटना कनाडा की संसद के पास हुई है। जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो उसे चार घायल लोग मिले, जिन्हें गोली लगी थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में एक 15 वर्ष के बच्चे को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

पुलिस के अनुसार यह हमला कनाडा की संसद के पास हुआ है और निशाना बनाकर गोली चलाई गई है। तमाम घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर है। स्थानीय पुलिस ने ट्वीट करके स्थानीय लोगों से इस इलाके के पास आने से बचने की सलाह दी है। बता दें कि इससे पहले नए वर्ष के पहले दिन ही अमेरिका के वर्जीनिया में फायरिंग की खबर सामने आई थी, जिसमे 7 लोग घायल हो गए थे। यह फायरिंग एक बार में हुई थी। जिस वक्त यह फायरिंग हुई उस वक्त बार में कई लोग मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर यह फायरिंग आपसी विवाद के चलते हुई ऐसा लगता है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications