सनकी हत्यारे ने आठ समलैंगिकों को मारा, लाशों को टुकड़े-टुकड़े कर पौधों के नीचे दबा दिया
टोरंटो। कनाडा की एक अदालत ने मंगलवार को 67 साल के ब्रूस मैक आर्थर को आठ हत्याओं का दोषी पाया है। ब्रूस ने अलग-अलग समय पर आठ लोगों की हत्या कर उनकी लाश को टुकड़ों में काटा और इसे पौधें के नीचे दबा दिया तो कुछ अंगो को दूसरी जगहों पर ठिकाने लगा दिया। जिन लोगों को ब्रूस ने मारा, वो सभी कनाडा के शहर टोरंटो के समलैंगिक समुदाय से ताल्लुक रखते थे।

हो सकती है उम्रकैद
67 साल के ब्रूस को सजा सुनाने के लिए अदालत अब सुनवाई करेगी। ब्रूस को इस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है। चार फरवरी से अदालत इस पर सुनवाई शुरू करेगी। इस दौरान मकतूलों के परिवार के लोग अदालत में अपनी बात रखेंगे। ब्रूस मैकआर्थर को जनवरी 2018 में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उस पर मुकदमा चलाया गया।

सात साल के दौरान गायब हुए थे ये लोग
पुलिस को सात मरने वालों के शरीर के हिस्से टोरंटो में उस घर के बगीचे में मिल थे, जहां ब्रूस कुछ समय के लिए रहा था। वहीं आठवीं लाश एक नाले में मिली थी। मरने वालों में दो अफगानिस्तान से, दो श्रीलंका के रिफ्यूजी, एक इरान, एक तुर्की से और एक बेघर सेक्स वर्कर था। ये सभी 2010 से 2017 के बीच गायब हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो इनके शरीर मिले। 2018 की जनवरी में ब्रूस की गिरफ्तारी के बाद इस केस से पर्दे उठे।

टोरंटो के लिए दहशत बन गया था केस
इस केस ना ना सिर्फ टोरंटो बल्कि पूरे कनाडा को स्तब्ध कर दिया था, खासतौर से गे समुदाय को लोगों में एक दहशत इससे हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी हत्याओं के संबंध सेक्स से रहा। ब्रूस ने भी अदालत में स्वीकार किया है कि उसने ही ये हत्याएं कीं।












Click it and Unblock the Notifications