'ये कैसा मजाक, कौन सा प्रधानमंत्री...', कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने संसद में की ऐसी हरकत, लोग कर रहे हैं थू-थ
Canada PM Justin Trudeau Parliament Video: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने देश की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में अपने बर्ताव को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो का कनाडा संसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नए नियुक्त किए गए स्पीकर ग्रेग फर्गस की तरफ देखते हुए अजीब सा चेहरा बनाकर अपनी जीभ बाहर निकालकर आंख मारते दिख रहे हैं।
एक पीएम का संसद के अंदर ऐसा आचरण देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि, 'ये कैसा प्रधानमंत्री है, कौन ऐसे संसद में करता है। कोई मजाक चल रहा है क्या।' एक यूजर ने लिखा, संसद में ट्रूडो की ये हरकत बचकाना और शर्मनाक है।

आंख मारकर, जीभ दिखाने वाला वायरल हुआ जस्टिन ट्रूडो का वीडियो
माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हुआ वीडियो में देखा जा सकता है कि, कनाडा संसद के नवनियुक्त स्पीकर ग्रेग फर्गस ने अपने संबोधन में जस्टिन ट्रूडो को 'माननीय प्रधानमंत्री' कहते हैं। ट्रूडो अपने लिए 'माननीय प्रधानमंत्री' शब्द सुनकर 'बहुत सम्मानित' कहते हुए आंख मारते हैं, फिर अजीब सा चेहरा बनाकर जीभ बाहर निकालते हैं।
जस्टिन ट्रूडो हुए ट्रोल
जस्टिन ट्रूडो के इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर सैकड़ों यूजर्स ने शेयर कर, उनकी आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, ''कोई भी ये मुझे बता सकता है कि कनाडा की लिबरल पार्टी के जस्टिन ट्रूडो, जो हमारे तथाकथित पीएम हैं, उनका संसद में यह व्यवहार कैसे स्वीकार्य है? मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वो आंख मारकर और जीभ बाहर निकालकर लोगों को क्या दिखाना चाहते हैं। ये कैसा मजाक चल रहा है।''
एक यूजर ने लिखा, 'कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स में के नए अध्यक्ष ग्रेग फर्गस को आंख मारी और अपनी जीभ बाहर निकालकर दिखाई। कनाडा में क्या चल रहा है? फर्गस, जो एक उदारवादी हैं, को तब चुना गया जब पिछले स्पीकर को विश्व मंच पर नाजी की प्रशंसा करने के लिए इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। फर्गस ने पहले स्वतंत्रता काफिले के सदस्यों पर नस्लवादी, गुलामी के समर्थक और नाजी होने का आरोप लगाकर उनकी निंदा की थी। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि ट्रूडो इतने एक्साइटेड क्यों है।'
एक यूजर ने लिखा, ऐसा लग रहा है, इन्होंने ये सबकुछ टिकटॉक देखने से सीखा है। एक यूजर ने लिखा,"ओह, जस्टिन ट्रूडो सिर्फ आंख मारने और जीभ दिखाने वाले अनमोल पीएम हैं।''












Click it and Unblock the Notifications