खालिस्तानियों के समर्थन में खुलकर उतरे कनाडाई प्रधानमंत्री, निज्जर की हत्या के पीछे ठहराया भारत का हाथ

भारत और कनाडा के बीच रिश्ते पिछले कुछ समय से खास नहीं हैं। खालिस्तानी समर्थकों की मदद करने के चलते भारत और कनाडा के बीच रिश्ते तल्ख रहे हैं। इस बीच कनाडा के प्रधानमत्री जस्टिन ट्रूडो खालिस्तानी आतंकी की हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है।

जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर सिंह की हत्या के पीछे भारत का कनेक्शन हो सकता है। बता दें कि खालिस्तान टाइगर फोर्स के चीफ हरदीप सिंह की कनाडा में गोली मारकर कुछ समय पहले हत्या कर दी गई थी।

justin trudeau

निज्जर भारत में वॉन्टेड था, जिसे एनआईए ने भगोड़ा घोषित किया था। निज्जर की 18 जून को कनाडा के सरे में स्थित गुरुद्वारे के पास गोली मार दी गई थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। निज्जर पंजाब के जालंधर में स्थित भरसिंगपुर का रहने वाला था।

सीबीसी न्यूज के अनुसार कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ड्रूडो ने कहा कि हमारे देश के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के पास इस बात पर भरोसा करने की वजह है कि भारत सरकार के एजेंट्स कनाडा के नागरिक की हत्या के पीछे हो सकते हैं। निज्जर सरे गुरु नानक सिंग गुरुद्वारे का अध्यक्ष भी रह चुका है।

ट्रूडो ने कहा कि कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत सरकार के लिंक का हमारी सुरक्षा एजेंसियों को लगातार जानकारी मिल रही थी, जिसकी जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि कनाडा के नागरिक की हत्या में विदेशी हाथ को या फिर दूसरे देश की सरकार की संलिप्तता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

ट्रूडो ने कहा कि कनाडा के की धरती पर हमारे देश के नागरिक की हत्या में विदेशी सरकार के हाथ को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यह हमारी संप्रभुता का उल्लंघन है। यह स्वतंत्र, खुले और लोकतांत्रिक समाज के विचार के बिल्कुल खिलाफ है। हम कनाडा के सहयोगियों के साथ इस गंभीर मुद्दे पर सहयोग ले रहे हैं।

इसके साथ ही पीएम ट्रूडो ने भारत सरकार अपील की है कि इस मसले की तह तक जाने में हमारा सहयोग करें। उन्होने दावा किया है कि इंडो-कनाडा के लोग इससे नाराज हैं और शायद डरे हुए हैं। बता दें कि पिछले साल एनआईए ने निर्जर पर 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है, जोकि जालंधर में हिंदू पंडित की हत्या में शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+