मोदी सरकार के सख्त रुख के बाद नरम पड़े कनाडा के तेवर, PM ट्रूडो बोले, 'भारत को उकसाना नहीं चाहते...'
भारत और कनाडा के रिश्ते पीएम ट्रुडे के बयान के बाद से बेहद खराब हो गए हैं। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। पीएम ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या में संलिप्तता का आरोप लगाया है। यह पहला मौका है जब किसी देश ने भारत पर इस तरह के संगीन आरोप लगाए हैं।
इसके साथ ही कनाडा ने भारत के एक शीर्ष राजनयिक को निष्कासित भी कर दिया है। हालांकि भारत ने आरोपों को खारिज करते हुए जैसे को तैसा रुख अपनाया है और कनाडा के एक शीर्ष राजनयिक को पांच दिनों के भीतर देश से निकलने का आदेश जारी कर दिया है।

भारत सरकार के कड़े रुख के बाद अब कनाडा के तेवर नरम पड़ गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि कनाडा अपने एजेंटों को एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या से जुड़े होने का सुझाव देकर भारत को उकसाने की कोशिश नहीं कर रहा है।
प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा कि हम चाहते हैं कि नई दिल्ली इस मुद्दे को ठीक से देखे और गंभीरता से ले। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लेने की जरूरत है। हम किसी भी प्रकार से इसे उकसाने या इसे आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।
इससे पहले सोमवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था। ट्रूडो ने संसद में कहा कि भारत सरकार के एजेंट्स ने जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सिख समुदाय के की हत्या की थी।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पीएम ट्रूडो के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं, जिन्हें कनाडा में आश्रय दिया गया है और जो भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications