कनाडा सरकार ने जारी की एडवायजरी, ना जाएं जम्मू कश्मीर
कनाडा की सरकार ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ कदम उठाया है। पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने की बात कही थी। इसके बाद अब कनाडा की सरकार ने जम्मू कश्मीर को लेकर एडवायजरी जारी की है।
कनाडा की सरकार ने अपने देश के नागरिकों के लिए एक एडवायजरी जारी की है। जिसमे कहा गया है कि भारत की यात्रा के दौरान वह जम्मू कश्मीर ना जाएं। कनाडा सरकार की ओर से नागरिकों को सलाह दी गई है कि वह यहां जाने से बचें क्योंकि यहां पर आतंकवाद, उग्रवाद, अशांति और अपहरण का खतरा है। हालांकि एडवायजरी में लद्दाख को लेकर ऐसा कुछ नहीं कहा गया है।

भारत के अलावा कनाडा की सरकार ने पाकिस्तान की सीमा से सटे राज्यों में सीमा से 10 किलोमीटर के इलाके में जाने से बचें, यहां पर लैंडमाइन हो सकती हैं। एडवायजरी में कहा गया है कि गुजरात, पंजाब और राजस्थान के जो इलाके पाकिस्तान की सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में आते हैं वहां जाने से बचें।
बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। इसके बाद कनाडा की सरकार ने शीर्ष भारतीय राजनयिक को भी बर्खास्त कर दिया था। वहीं भारत की ओर से इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है।
बता दें कि हरदीप सिंह निज्जर कि जून माह में कनाडा के सरे शहर में गुरुद्वारा के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुद्वारा के बाद पार्किंग में दो युवकों ने हरदीप सिंह निज्जर को गोली मार दी थी। हरदीप सिंह निज्जर भारत की मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था। एनआईए ने उसपर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।












Click it and Unblock the Notifications