भारत के तेवर के बाद झुका कनाडा, कबूला सच, आपराधिक गतिविधियों में पीएम मोदी का नहीं हाथ
जिस तरह से कनाडा सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजित डोभाल पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था, उसके बाद भारत ने कनाडा को उसकी जगह दिखाना शुरू कर दिया था।
भारत ने एक के बाद एक कनाडा के झूठ का पर्दाफाश शुरू कर दिया और वैश्विक मंच पर कनाडा की परतें खोलनी शुरू कर दी। जिसके बाद आखिरकार कनाडा सरकार ने इस बात को स्वीकार किया है कि कनाडा के भीतर पीएम मोदी, डोभाल और जयशंकर का इन आपराधिक मामलों से कोई लेना-देना नहीं है।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की नेशनल सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस एडवाइजर नैथलीन जी ड्राउन ने कहा कि कनाडा की सरकार को इन सबूतों की जानकारी नहीं है, जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एस जयशंकर या एनएसए डोभाल के कनाडा में आपराधिक मामलों से लिंक होने की बात कही गई है। ऐसे में इस तरह के सभी दावे गलत और कयासों पर आधारित हैं।
कनाडा ने इस बात को स्वीकार किया है कि कनाडा के भीतर गंभीर आपराधिक गतिविधियों से पीएम मोदी, डोभाल, एस जयशंकर को जोड़ने के कोई सबूत उनके पास नहीं हैं।
इससे पहले 14 अक्तूबर को कनाडा सरकार ने कहा भारत सरकार के एजेंटों पर कनाडा में गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का सार्वजनिक आरोप लगाया था। जिसके बाद से भारत लगातार कनाडा के झूठ का पर्दाफाश करने में लगा था।












Click it and Unblock the Notifications