खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नून की एयर इंडिया फ्लाइट उड़ाने की धमकी, कनाडा की तरफ से आया पहला बयान

Canada on Gurpatwant Pannun Air India Flight: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नून की एयर इंडिया फ्लाइट उड़ाने की धमकी को लेकर कनाडा की तरफ से पहली बार बयान आया है और खालिस्तान समर्थक जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने कहा है, कि कनाडा में एयरपोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

कनाडा ने भारत को सूचित किया है, कि देश के हवाईअड्डों से आने-जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि कानून प्रवर्तन ने कहा है, कि मामले की जांच की जा रही है और इसे "बेहद गंभीरता से" लिया जा रहा है।

Air India flight threat

एयर इंडिया फ्लाइट उड़ाने की धमकी

कनाडा सरकार की ये प्रतिक्रिया, शनिवार को अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस यानि एसएफजे द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो के बाद आया है। वीडियो में एसएफजे के जनरल काउंसिल गुरपतवंत पन्नून ने सिखों को पंजाबी में चेतावनी देते हुए कहा, कि "19 नवंबर को एयर इंडिया से उड़ान न भरें, आपकी जान खतरे में हो सकती है।"

वह अपनी धमकी को दो बार दोहराता है। वीडियो के साथ जारी एक बयान में, पन्नून ने वैंकूवर से लंदन तक एयरलाइन की 'वैश्विक नाकाबंदी' का आह्वान किया। हालांकि, बाद में गुरुवार को एक बयान में, पन्नुन ने कहा, कि वह एयरलाइन के "बहिष्कार का आह्वान" कर रहा था और वो धमकी जारी नहीं कर रहा था।

हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है, कि कनाडाई सरकार ने एयर इंडिया की उड़ानों में सुरक्षा बढ़ाने के अनुरोध का जवाब दिया है।

एक बयान में, कनाडा के परिवहन मंत्री पाब्लो रोड्रिग्ज के प्रवक्ता ने ग्लोब एंड मेल आउटलेट को बताया, कि "हमारी सरकार विमानन के लिए किसी भी खतरे को बेहद गंभीरता से लेती है। हम ऑनलाइन प्रसारित हो रहे हालिया खतरों की बारीकी से और अपने सुरक्षा साझेदारों के साथ जांच कर रहे हैं।''

इस बीच, कनाडाई आउटलेट टोरंटो स्टार ने बताया है, कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस यानि आरसीएमपी खतरे की जांच कर रही है। एक प्रवक्ता ने कहा, कि "आरसीएमपी राष्ट्रीय सुरक्षा के सभी खतरों को बहुत गंभीरता से लेता है, जिसमें ऑनलाइन खतरे भी शामिल हैं।"

पन्नून के बयान पर भारत ने क्या कहा?

ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने एक बयान में कहा, कि पन्नून का बयान "गंभीर आपराधिक इरादे वाला, सभी कानूनी न्यायालयों में दंडनीय" है और कनाडा को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

हालांकि, पन्नून ने इस बात से इनकार किया है, कि वीडियो में किसी भी तरह की हिंसा का इरादा था। उसने कहा, कि "कोई खतरा नहीं है।" उसने कहा, कि "आरसीएमपी को आतंकी खतरे की जांच करने का पूरा अधिकार है। और अगर वे मानते हैं, कि एयर इंडिया के बहिष्कार का आह्वान करना, विशेष रूप से भारतीय व्यवसायों का, अगर यह आतंक है, तो फिर उन्हें इसकी जांच करने दीजिए।"

आपको बता दें, कि एयर इंडिया कनाडा के टोरंटो और वैंकूवर शहरों से नई दिल्ली के बीच कई साप्ताहिक सीधी उड़ानें संचालित करती है।

वहीं, एयर इंडिया विमान उड़ाने की धमकी को भारत सरकार इसलिए गंभीरता से ले रही है, क्योंकि अतीत में ऐसा हो चुका है, जब कनाडा से ही उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट को खालिस्तानी आतंकवादियों ने हवा में ही उड़ा दिया था।

23 जून 1985 को खालिस्तानी आतंकवादियों ने एयर इंडिया की फ्लाइट-182, जिसे कनिष्क फ्लाइट कहा जाता था, उस बम से उड़ा दिया था, जिसमें 329 लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा, खालिस्तानी आतंकियों ने दूसरे विमान में जो बम रखा था, संयोग से वो बम आसमान में नहीं फटकर वो टोक्यो के एयरफोर्ट पर उस वक्त फटा, जब विमान की सफाई की जा रही थी, उसमें दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+