कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के दोस्त के घर पर हमला, कई राउंड चलाई गई गोली
Simranjeet Singh: कनाडा की स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया है, कि मारे गए खालिस्तान आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के सहयोगी सिमरनजीत सिंह के आवास पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं है। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर ही भारत और अमेरिका के बीच डिप्लोमेटिक विवाद शुरू हुआ था।
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने दक्षिण सरे में घटी इस घटना की पुष्टि की है, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं दी गई है।

हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन खालिस्तान समर्थक समूहों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने में सिमरनजीत की हालिया भूमिका का हवाला देते हुए, इस गोलीबारी के पीछे भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया है।
कनाडाई पुलिस ने एक बयान में किसी का नाम लिए बिना कहा, कि फ्रंटलाइन अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और गोलीबारी से जुड़े सबूत पाए हैं। पुलिस ने कहा है, कि "सरे RCMP ने पाया है, कि दक्षिण सरे में एक आवास पर गोलीबारी की घटना की गई है। 1 फरवरी 2024 को लगभग 1:21 बजे, सरे आरसीएमपी को 154 स्ट्रीट के 2800-ब्लॉक में एक आवास पर गोलीबारी की सूचना मिली थी।"
ब्रिटिश कोलंबिया गुरुद्वारा परिषद के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह ने सीबीसी को बताया है, कि "ऐसा लगता है, कि यह भारतीय राज्य, या उनके लोग हैं, जो उन्हें डराने के लिए यहां अपनी भूमिका निभा रहे हैं...।"
भारत-कनाडा संबंधों में खटास
आपको बता दें, कि भारत-कनाडा संबंधों में तब खटास आ गई थी, जब पिछले साल सितंबर में प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाते हुए कहा था, कि ओटावा "सक्रिय रूप से विश्वसनीय आरोपों की जांच कर रहा है" कि भारतीय एजेंट संभावित रूप से जून में निज्जर की हत्या से जुड़े थे। हालांकि, नई दिल्ली ने बार बार ओटावा से ठोस सबूत देने को कहा है, लेकिन कनाडा की तरफ से भारत की भूमिका को लेकर अभी तक कोई सबूत सार्वजनिक नहीं किए गये हैं।
वहीं, पिछले हफ्ते कनाडा के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था, कि निज्जर मामले में भारत, कनाडा के साथ सहयोग कर रहा है और ब्रिटिश कोलंबिया में एक सिख अलगाववादी की हत्या पर तनाव बढ़ने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार हो रहा है।
पिछले हफ्ते रिटायर्ड हुईं कनाडा की एनएसए जोडी थॉमस ने कहा था, कि "मैं उन्हें (भारतीयों को) सहयोग नहीं करने वाला नहीं कहूंगी।"
जोडी थॉमस ने आगे कहा था, कि "मुझे लगता है, कि हमने उस रिश्ते में प्रगति की है।" उन्होंने कहा, "भारत में अपने समकक्ष के साथ मेरी चर्चा अच्छी रही है और मुझे लगता है कि उन्होंने चीजों को आगे बढ़ाया है।"












Click it and Unblock the Notifications