Canada: कनाडा ने भारतीयों को दी बड़ी खुशखबरी... H-1B visa वीजाधारकों को लेकर किया बड़ा ऐलान
Canada H-1B visa: कनाडा ने अमेरिका में रहने वाले 10 हजार एच-1बी वीजा धारकों को कनाडा में आकर काम करने की अनुमति देने के लिए एक नई ओपन वर्क-परमिट स्ट्रीम की घोषणा की है। कनाडा सरकार के इस फैसले से अमेरिका में रहने वाले हजारों भारतीय तकनीकी प्रोफेशनल्स को फायदा हो सकता है।
कनाडा सरकार की कोशिश अपने देश में टेक्नोलॉजी सेक्टर को विस्तार देने की है, ताकि आगे जाकर वो टेक्नोलॉजी को लेकर वैश्विक नेता बन सके। वहीं, अमेरिका में पिछले एक साल से भारी संख्या में छंटनी की गई, जिसमें ट्विटर, फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियां भी शामिल हैं और कनाडा इसका फायदा उठाना चाह रहा है।

क्या होता है एच-1बी वीजा
एच-1बी वीजा, एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी श्रमिकों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है और इस वीजा को हासिल करन के लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत होती है।
इसके अलावा, एच-1बी वीजा हासिल करने के बाद वीजाधारक के परिवार भी अमेरिका में रहकर या तो पढ़ाई कर सकते हैं, या फिर काम करने के लिए परमिट ले सकते हैं।
कनाडा सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, "हाई-टेक क्षेत्रों में हजारों कर्मचारी उन कंपनियों में कार्यरत हैं, जिनका कनाडा और अमेरिका दोनों में बड़ा ऑपरेशन है, और अमेरिका में काम करने वाले लोग अक्सर एच-1बी विशेष व्यवसाय वीजा रखते हैं।"
कनाडा ने आगे कहा, कि "16 जुलाई 2023 तक, अमेरिका में एच-1बी विशेष व्यवसाय वीज़ा धारक और उनके साथ आने वाले उनके परिवार के सदस्य कनाडा आने के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।" कनाडा सरकार के आधिकारिक बयान में कहा गया है, कि जिन लोगों को कनाडा आने की इजाजत मिलती है, फिलहाल उन्हें तीन सालों के लिए ओपन वर्क परमिट दिया जाएगा।
यह परमिट प्रोफेशनल्स को पूरे कनाडा में काम करने में सक्षम बनाएगा।
परिवार को भी जारी किया वर्क परमिट
कनाडा सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, कि "एच-1बी वीजा धारक, कनाडा में कहीं भी और किसी भी नियोक्ता के लिए काम करने में सक्षम होंगे। उनके पति या पत्नी और आश्रित भी आवश्यकतानुसार कार्य या अध्ययन परमिट के साथ अस्थायी निवासी वीजा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।"
कनाडा के कैबिनेट मंत्री फ्रेजर ने कहा, कि इस साल के अंत तक, कनाडाई संघीय सरकार विशेष रूप से दुनिया भर में अत्यधिक कुशल व्यक्तियों के लिए डिज़ाइन की गई एक आव्रजन स्ट्रीम विकसित करेगी, जो उन्हें कनाडा में तकनीकी कंपनियों के लिए काम करने की अनुमति देगी, भले ही उनके पास नौकरी की पेशकश हो या नहीं।
आपको बता दें, कि अमेरिका में एच-1बी वीजा कार्यक्रम विदेशी नागरिकों को विशेष व्यवसायों, विशेषकर प्रौद्योगिकी और कुशल क्षेत्र में अस्थायी कार्य परमिट देता है और अमेरिका में भारी संख्या में भारतीय रहते हैं, जिनके पास एच-1बी वीजा है और अब उनके लिए कनाडा में काम करने का भी रास्ता खुल गया है। खासकर ऐसे वक्त में, जब भारी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की गई, उस वक्त आजीविका के लिए ऐसे लोग कनाडा शिफ्ट हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications