क्या मोबाइल के इस्तेमाल से कैंसर हो सकता है?
आपके मोबाइल फ़ोन से निकलने वाले रेडिएशन से कितना नुकसान होता है? क्या इन रेडिएशन से ट्यूमर होने का ख़तरा है? इनसे कैसे बचा जा सकता है?
इन सवालों पर वैज्ञानिक कई सालों से ख़ोज कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सटीक जवाब नहीं मिला है.
लेकिन दो बात हमें पता है वो ये है कि रेडियो फ्रीक्वेंसी वेब नॉन आओनाइज़ेशन रेडिएशन हैं, जो कि एक्स रे और अलट्रावॉयलेट रेडिएशन की तुलना में कम ताक़तवर होते हैं. एक्स रे और अलट्रावॉयलेट रेडिएशन हमारे डीएनए में मौजूद केमिकल बॉन्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं.
अमरीकन कैंसर सोसाइटी शोध कर रही है कि क्या इन रेडिएशन से दिमाग, सिर और गले में ट्यूमर हो सकता है.
सोसाइटी के मुताबिक मोबाइल फ़ोन से निकलने वाले रेडिशन में इतनी ताक़त तो नहीं होती है कि वो हमारे डीएनए में बदलाव ला सकें इसलिए ये अभी तक साफ़ नहीं है कि मोबाइल के रेडिएशन कैसे कैंसर जैसी बीमारी पैदा कर सकते हैं.
किस फ़ोन से ज़्यादा रेडिएशन निकलते हैं?
किस फ़ोन से कितना रेडिएशन निकलता है,ये जानने के लिए स्पेस्फिक एबसॉर्पशन रेट यानि कि एसएआर एक पैमाना बनाया गया है. इससे हमें ये पता चलता है कि किस तरह के रेडिएशन का असर मानव शरीर में रह जाता है.
एसएआर वो लेवल होता हो जो कि जो तब निकलता है जब आपका मोबाइल सबसे ज़्यादा पावर का इस्तेमाल कर रहा होता है. मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को इसकी जानकारी देश के रेग्यूलेटरी संस्था को देनी होती है.
लेकिन हम से ज़्यादातर लोग फ़ोन ख़रीदते समय इस पर ध्यान नहीं देते.
जर्मन फ़ेडरल ऑफ़िस फॉर डेटा प्रोटेक्शन ने एक लिस्ट बनाई है जिसमें कई नए और पुराने स्मार्टफ़ोन से निकलने वाले रेडिएशन की जानकारी दी गई है.
सबसे ज़्यादा रेडिएशन वाली लिस्ट में वन प्लस और हूआवी और नोकिया लूमिया सबसे ऊपर हैं. आईफ़ोन 7 दसवें, आई फ़ोन 8 बारहवें और आई फ़ोन 7 प्लस पंद्रहवें नंबर पर है. सोनी एक्सपीपिया एक्स ज़ेड कॉम्पैक्ट (11) ज़ेड टी ई एक्सॉन 7 मिनी (13) ब्लैकबेरी डीटीईके 60(14) भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
मोबाइल रेडिएशन को लेकर कोई भी ऐसी गाइडलाईन नहीं है जो बता सके कि कितने रेडिएशन को सुरक्षित माना जा सकता है.
जर्मनी की एक एजेंसी केवल उन्हीं फ़ोन को मान्यता देती है जिनका एब्सार्पशन लेवल 0.60 से कम होता है. इस लिस्ट में जितने भी फ़ोन है उनका लेवल इससे दोगुना है.
सबसे कम रेडिएशन वाले फ़ोन की बात करें तो, इस लिस्ट में सोनी एस्पीरिया एम 5 (0.14) सबसे ऊपर है. इसके बाद सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 (0.17) एस सिक्स एज प्लस (0.22) गूगल प्लस एकसेल (0.25), और सैमसंग गैलेक्ली एस 8 (0.26) और एस 7 एज (0.26) हैं.
13 अंकों के मोबाइल नंबर का पूरा सच
वॉट्सऐप से क्यों घबरा रहा है Paytm?
मोटोरोला के कुछ फ़ोन में भी कम में रेडिएशन कम पाए गए. अगर आप अपने फ़ोन का रेडिएशन चेक करना चाहते हैं, तो अपने मॉडल का मैनुअल चेक कर सकते हैं, फ़ोन की वेबसाइट पर, या फ़ेडरल कम्यूनिकेशन्स कमिशन ऑफ यूनाइटेड स्टेट्स की वेबसाइट भी देख सकते हैं.
रेडियो फ्रीक्वेंसी से कैसे बचें?
रेडियो फ्रीक्वेंसी सबसे ज़्यादा आपके फ़ोन के अंदर के एंटीना के पास होता है. तो आप अपने फ़ोन को ख़ुद से पास रखेंगे, नुकसान की संभावना ज़्यादा होती है. लेकिन कुछ औऱ भी फैक्टर हैं जिसका असर होता है:-
- आप फ़ोन कितनी देर तक इस्तेमाल करते हैं.
- फ़ोन और पास के मोबाइल टावर के बीच की दूरी.
- मोबाइल फ़ोन सिग्नल का ट्राफ़िक
ज़्यादा फ्रीक्वेंसी से बचने के तरीके:-
- फ़ोन को स्पीकर या हैंड्सफ्री मोड पर इस्तेमाल करें
- कॉल से ज़्यादा मेसेज पर बात करने की कोशिश करें
- कम एसएआर लेवल वाला फ़ोन ख़रीदें
-
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी? -
North Korea missile launch: अचानक क्यों भड़के किम जोंग उन? क्यों दागीं 10 मिसाइलें, किस देश से है लफड़ा? -
वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से किया मास्टर्स, तो कुलदीप यादव ने कहां तक की पढ़ाई? शादी से पहले आई सच्चाई उड़ा देगी होश -
PAK इंफ्लुएंसर का पति कौन है? जिसने 9वीं क्लास की स्टूडेंट से रचाई 5वीं शादी, मचा बवाल -
Silver Rate Today: जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! झटके में 11,000 गिरे दाम, अब इतना सस्ता हो गया सिल्वर? -
Explained: रूस अब क्यों नहीं दे रहा भारत को तेल पर छूट? पुतिन भी खेल गए, देखें 2022 से 2026 तक का ग्राफ -
Israel Iran War: Hormuz नहीं, अब इस रास्ते से होगी गैस-तेल की सप्लाई, UAE ने निकाला तोड़, भारत को कितना फायदा? -
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग से इन मुस्लिम देशों की बल्ले बल्ले, हो रही तगड़ी कमाई












Click it and Unblock the Notifications