क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दफ्तर में लैंगिक अंतर को कम करने में मदद कर सकता है?

वॉशिंगटन, 18 नवंबर। महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में अनेकों चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. पहले तो उन्हें घर संभालना होता है और फिर काम के लिए बाहर जाना पड़ता है. दफ्तर में भी वेतन से लेकर पदोन्नति तक में भेदभाव का सामना करना पड़ता है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐसी महिलाओं को रोजगार पाने में पक्षपात को तोड़ने में मदद कर सकता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से महिला उम्मीदवारों को एक उचित मौका और पदोन्नति मिल सकता है.
कोलोराडो स्थित सॉफ्टवेयर फर्म पाइपलाइन इक्विटी की कातिका रॉय के मुताबिक, "हम कई बार इक्विटी के बारे में बात करते हैं, हम इसके सामाजिक मुद्दे पर बात करते हैं या फिर उचित चीज करने के बारे में. लेकिन वास्तव में यह भविष्य में बड़ा आर्थिक अवसर है."
कंपनियां तेजी से मदद पाने के लिए एआई की ओर रुख कर रही हैं. नियुक्ति संबंधी निर्णय, डिजिटल अधिकार विशेषज्ञों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है जो चेतावनी देते हैं कि एल्गोरिदम पूर्वाग्रहों को कायम रख सकते हैं.
अमेजन द्वारा विकसित एक एआई हायरिंग टूल को तब खत्म करना पड़ा जब उसने खुद को सिखाया कि पुरुष उम्मीदवार महिलाओं से बेहतर हैं. लेकिन महिला अधिकार समूहों और डिजिटल विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वाग्रह को लक्षित करने के उद्देश्य से अच्छी तरह से डिजाइन की गई तकनीक "एक प्रकाश की तरह चमक सकती है" और उन कारकों का पता कर सकती है जो महिलाओं को रोजगार हासिल करने से रोकते हैं.
मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय में प्रबंधन स्कूल में प्रोफेसर मोनिदीपा तराफदार कहती हैं, "पूर्वाग्रह उतना ही पुराना है जितना कि मानव स्वभाव. पारंपरिक भर्ती प्रथाओं पर कई अलग-अलग तरीकों से वार किया गया है. मुझे लगता है कि निश्चित रूप से एआई समाधान का हिस्सा हो सकता है. लेकिन मैं कहती हूं कि यह मत सोचो कि यह एकमात्र समाधान हो सकता है."
ये समानता-केंद्रित प्रौद्योगिकी फर्म एआई का उपयोग कर रही हैं. बायोडाटा का विश्लेषण करने या वेतन तय करने जैसे निर्णयों की समीक्षा करना और व्यक्तिगत डाटा-आधारित सलाह प्रदान करना शामिल है.
एए/सीके (थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन)
Source: DW
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications