सियासी सलाह देने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका बंद होगी
फ़ेसबुक के डेटा के सहारे अमरीकी चुनावों में कथित तौर पर डॉनल्ड ट्रंप की मदद करने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका बंद होने जा रही है.
राजनीतिक पार्टियों को परामर्श देने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका पर करीब 8.7 करोड़ फ़ेसबुक यूजर के डेटा चोरी का आरोप है.
कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा है कि हालांकि उस पर लगे आरोप आधारहीन हैं, पर ग्राहक न होने की वजह से उसे अपना व्यवसाय बंद करना पड़ रहा है.
इस कंपनी पर आरोप है कि उसने फ़ेसबुक से चुराये डेटा का इस्तेमाल 2016 में हुए अमरीकी चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया था.
ब्रिटेन के चैनल 4 के एक वीडियो में कंपनी के अधिकारी यह कहते हुए देखे गए कि ये साज़िश और रिश्वतखोरी की मदद से नेताओं को बदनाम करते हैं.
ज़करबर्ग ने मानी ग़लती, कहा रोकेंगे डेटा चोरी
कौन चलाता है कैम्ब्रिज एनालिटिका की भारतीय शाखा?
भारत में क्रैम्ब्रिज एनालिटिका के तार
भारत में क्रैम्ब्रिज एनालिटिका एससीएल इंडिया से जुड़ा है. इसकी वेबसाइट के मुताबिक़ यह लंदन के एससीएल ग्रुप और ओवलेनो बिज़नेस इंटेलिजेंस (ओबीआई) प्राइवेट लिमिटेड का साझा उपक्रम है.
कैम्ब्रिज एनालिटिका स्कैंडल सामने आने के बाद फ़ेसबुक के संस्थापक मार्क ज़करबर्ग ने स्वीकार किया था कि उनकी कंपनी से "ग़लतियां हुई हैं."
उन्होंने ऐसे इंतज़ाम करने का आश्वासन दिया था जिनसे थर्ड-पार्टी ऐप्स के लिए लोगों की जानकारियां हासिल करना मुश्किल हो जाए.
क्या क़ानून के डर से रुकेगी डेटा चोरी?
फ़ेसबुक स्कैंडल से प्रभावित हुए क़रीब नौ करोड़ लोग
'आधारहीन आरोप'
कंपनी बंद होने के कारणों के बारे में जब बीबीसी ने कैम्ब्रिज एनालिटिका की प्रवक्ता क्लारेंस मिचेल से पूछा तो उन्होंने हमें कंपनी की वेबसाइट पर छपा बयान पढ़ने को कहा.
कंपनी की बेवसाइट पर मौजूद बयान में कहा गया है, "बीते कई महीनों से कैम्ब्रिज एनलिटिका पर कई आधारहीन आरोप लगे हैं और कंपनी की कोशिशों के बावजूद उसे उन गतिविधियों के लिए बदनाम किया गया जो कानूनी रूप से सही हैं. ये गतिविधियां सियासी और कॉमर्शियल क्षेत्र में ऑनलाइन विज्ञापनों का स्वीकार्य हिस्सा रही हैं."
"हमें अपने कर्मचारियों पर पूरा भरोसा है कि वो हमेशा नैतिक और कानूनी रूप से सही क़दम उठाते रहे हैं. मीडिया कवरेज की वजह से कंपनी के लगभग सभी ग्राहक और सप्लायर ग़ायब हो गए हैं. इसकी वजह से ये फ़ैसला लिया गया है कि अब इस व्यवसाय में ऑपरेट करना आर्थिक रूप से फ़ायदे का सौदा नहीं रह गया है."
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications