लड़कियों के शॉर्ट स्कर्ट पहनने पर ये देश लगा सकता है बैन, बताई ये अजीबो-गरीब वजह

नामपेन्ह। एशियाई देश कंबोडिया अपने देश में नौजवान लड़के-लड़कियों को लेकर एक अजीबो-गरीब नियम बनाने जा रहा है। कंबोडिया की संसद जल्द ही लड़कियों के शॉर्ट स्कर्ट पहनने और पुरुषों के शर्टलेस होने पर बैन लगा सकती है। इस संबंध में संसद में एक प्रस्ताव पेश किया गया है। इस प्रस्ताव का कई सांसदों ने समर्थन किया है। प्रस्ताव का समर्थन करने वाले एक सांसद ने कहा कि, इस नियम से ना केवल समाज में बढ़ती यौन हिंसा पर रोक लगेगी बल्कि कंबोडियाई संस्कृति भी मजबूत होगी।

पास हो सकता है कानून

पास हो सकता है कानून

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर इस प्रस्ताव को कंबोडिया के कई सरकारी मंत्रालयों और राष्ट्रीय संसद से अनुमोदन मिल जाता है तो 2021 के शुरुआत से इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद अगर कोई पुरुष सार्वजनिक स्थानों पर शर्टलेस दिखाई दिया या कोई महिला/लड़की शॉर्ट स्कर्ट में दिखाई दी तो उनपर जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि ये पास होकर जल्द कानून बन सकता है।

कोई पुरुष सार्वजनिक स्थानों पर शर्टलेस नहीं हो सकता

कोई पुरुष सार्वजनिक स्थानों पर शर्टलेस नहीं हो सकता

कोई पुरुष सार्वजनिक स्थानों पर शर्टलेस दिखाई दिया या कोई महिला/लड़की शॉर्ट स्कर्ट में दिखाई दी तो उनपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। कानून के बार-बार उल्लंघन पर जेल की सजा का भी प्रावधान रखा गया है। कंबोडिया में महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्थाओं ने इस कानून को रूढ़िवादी बताया है। बोडियन सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स चैरिटी के कार्यकारी निदेशक चक सोपे ने कहा कि हाल के महीनों में कंबोडियाई सरकार में शामिल कई लोगों ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर कई विवादित बयान दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने भी दिए आदेश

प्रधानमंत्री ने भी दिए आदेश

2020 के शुरुआत में कंबोडिया में एक महिला को फेसबुक लाइव स्ट्रीम पर कपड़े और सौंदर्य प्रसाधन बेचने के दौरान छोटे कपड़े पहनने के आरोप में सजा सुनाई गई है। अधिकारियों ने उसे समाज में अश्लीलता फैलाने के दोष में 6 महीनों के लिए जेल भेज दिया गया था। इतना ही नहीं कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन सेन अधिकारियों को उत्तेजक कपड़ों की ब्रिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दे चुके हैं।

मास्क पहनना हुआ जरूरी तो लंदन की सड़क पर केवल वही पहनकर निकला शख्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+