अमेरिका में एक और बड़ा स्कैंडल, कैलिफोर्निया स्टेट सीनेटर ने मेल स्टाफ को बनाया 'सेक्स गुलाम', सनसनीखेज खुलासा

California Sex Scandal: अमेरिका, जहां के राष्ट्रपति तक सेक्स स्कैंडल में उलझे रहे हैं, वहां से एक और सेक्स स्कैंडल की खबर आई है। कैलिफोर्निया स्टेट सीनेटर मैरी अल्वाराडो-गिल के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें उन पर अपने विवाहित पुरुष चीफ ऑफ स्टाफ को सेक्स स्लेव बनाने का आरोप लगाया गया है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित चैड कॉन्डिट की तरफ से दायर किए गए मुकदमे में दावा किया गया है, कि सीनेटर के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम करने के दौरान उन्हें जबरन यौन संबंधों और यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।

California Sex Scandal

सीनेटर मैरी अल्वाराडो-गिल पर क्या आरोप लगे?

चैड कॉन्डिट ने खुलासा किया है, कि अपनी नौकरी बनाए रखने के लिए उन्हें कई वर्षों तक अल्वाराडो-गिल से यौन संबंध बनाने पड़े और इस दौरान उन्होंने काफी प्रेशर महसूस किया।

उन्होंने दावा किया, कि अल्वाराडो-गिल को मुख मैथुन की आदत थी और वह इसे 'सत्ता के लाभ' के रूप में मानती थी। वहीं, अब चैड कॉन्डिट ने इस उत्पीड़न के लिए भारी भरकम हर्जाने की मांग की है, जिसमें खोई हुई मजदूरी, कमाई करने की क्षमता का नुकसान, कर्मचारी लाभ और भावनात्मक नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति की मांग की गई है।

सीनेटर के खिलाफ कानून कार्रवाई शुरू

सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में दायर मुकदमे में दावा किया गया है, कि 2023 के ज्यादातर समय में, कैलिफोर्निया स्टेट सीनेटर मैरी अल्वाराडो-गिल (आर-जैक्सन) ने अपने चीफ ऑफ स्टाफ, चैड कॉन्डिट के खिलाफ "अनियमित, नियंत्रित, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए अपने अधिकार और अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया।"

इसमें आरोप लगाया गया है, कि सीनेटर ने अक्सर अपने चीफ ऑफ स्टाफ से ओरल सेक्स की मांग की। उन्होंने अपनी कार में संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जिसके वजह से एक बार उनकी पीठ में गहरी चोट लग गई थी।

चैड कॉन्डिट ने दावा किया है, कि उनकी पीठ में तीन हर्नियेटेड डिस्क और एक कूल्हे में गहरी चोट लगी थी। उन्होंने खुलासा किया, कि उन्होंने पिछले साल अगस्त में सीनेटर के प्रस्तावों को अस्वीकार करने के लिए अपनी पीठ की चोट का बहाना बनाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद सीनेटर ने उन्हें अनुशासनात्मक पत्र जारी किया, जिसका जवाब देने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ा।

सीनेटर अल्वाराडो-गिल पर बेहद गंभीर आरोप

सीनेटर सीनेटर अल्वाराडो-गिल ने 2022 में निर्वाचित होने के बाद चैड कॉन्डिट को अपना चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया था। मुकदमे में दावा किया गया है, कि पदभार ग्रहण करने के कुछ समय बाद ही सीनेटर ने उनके साथ निजी और अंतरंग जानकारियां शेयर करनी शुरू कर दी, जिसमें उनकी डेटिंग लाइफ, तलाक और वैवाहिक बेवफाई के पहलू शामिल थे। शिकायत के अनुसार, उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन और मनोरंजक गतिविधियों सहित अपने संघर्षों और आदतों के बारे में भी खुलकर चर्चा की।

लेकिन, दिसंबर 2023 में चैड कॉन्डिट को उस वक्त नौकरी से निकाल दिया, जब उन्होंने सांता क्लॉज की पोशाक पहनने से इनकार कर दिया, जिसके बारे में उनका दावा है, कि ऐसा करना अन्य स्टाफ सदस्यों के लिए यह अनिवार्य नहीं था।

मुकदमे में आरोप लगाया गया है, सीनेटर ने उन्हें सेक्स गुलाम की तरह इस्तेमाल किया।

आरोपों पर सीनेटर ने क्या जवाब दिया?

अल्वाराडो-गिल के वकीलों ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने दावों को ''फर्जी'' और ''वित्तीय रूप से प्रेरित'' बताया है।

सीनेटर के वकील ओग्नियन गैवरिलोव ने एक बयान में कहा है, कि "एक असंतुष्ट पूर्व कर्मचारी ने पैसे पाने के लिए बिना सबूत के एक अजीबोगरीब कहानी गढ़ी है। हमें उम्मीद है कि सीनेटर के खिलाफ लगाए गये इन फर्जी, वित्तीय रूप से प्रेरित दावों गलत बताकर उन्हें पूरी तरह बरी कर दिया जाएगा"

आपको बता दें, कि सीनेटर ने हाल ही में तब भी सुर्खियां बटोरीं थी, जब उन्होंने डेमोक्रेट पार्टी छोड़कर रिपब्लिकन पार्टी ज्वाइन कर लिया। उन्होंने चिंता व्यक्त की, कि उनकी पूर्व पार्टी के नेतृत्व और नीतियों में ऐसे बदलाव हुए हैं, जो अब उनके मूल्यों के मुताबिक नहीं हैं। आपतो बता दें, कि आरोपी सीनेटर अल्वार्डो-गिल शादीशुदा हैं और उनके छह बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+