कैलिफोर्निया किडनैपिंग: सिख परिवार के 4 लोगों के शव बरामद, बच्ची की भी मौत, CCTV फुटेज भी आया सामने

कैलिफोर्निया किडनैपिंग: भारतीय मूल के सिख परिवार के 4 लोगों के शव मिले, 8 महीने की बच्ची की भी मौत

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर: अमेरिका के कैलिफोर्निया में जिस पंजाब के सिख परिवार का अपहरण हुआ था, उन चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसमें एक 08 साल की बच्ची का भी शव शामिल है। कैलिफोर्निया के अधिकारियों के मुताबिक ये हादसा बहुत डरावना है। बच्ची, उसके माता-पिता और चाचा का शव शहर से दूर एक गांव में मिला है। सिख परिवार के इन चारों लोगों को दो दिन पहले सेंट्रल कैलिफोर्निया से बंदूक की नोक पर किडनैप किया गया था। कैलिफोर्निया पुलिस ने कहा कि इन चारों लोगों का शव बुधवार को बरामद किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि वही हुआ, जिसका हमें डर था। कैलिफोर्निया पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है।

बंदूक की नोक पर परिवार को किया गया था अगवा

बंदूक की नोक पर परिवार को किया गया था अगवा

कैलिफोर्निया के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि भारतीय मूल के इन चारों लोगों को 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे-59 के 800 ब्लॉक से बंदूक की नोक पर जबरन अगवा किया गया था। हालांकि अधिकारियों ने किसी संदिग्ध का नाम नहीं लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित परिवार अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस चलाते थे। ये परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव के निवासी थे।

कैलिफोर्निया पुलिस ने जारी किया CCTV फुटेज

कैलिफोर्निया पुलिस ने जारी किया CCTV फुटेज

कैलिफोर्निया पुलिस ने मर्सिड काउंटी में सिख परिवार के किडनैप होते हुए सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए । जारी किए गए CCTV वीडियो में, पीड़ितों को बंदूक की नोक पर और हाथ बंधे हुए देखा गया है। पुलिस ने कहा कि चारों के शव गुरुवार शहर के दूरदराज के इलाके मर्सिड काउंटी के बाग में मिले हैं। इस केस में 48 वर्षीय दोषी लुटेरे Jesus Salgado को गिरफ्तार किया गया है।

कैलिफोर्निया में सिख परिवार के मारे गए लोग कौन हैं?

कैलिफोर्निया में सिख परिवार के मारे गए लोग कौन हैं?

कैलिफोर्निया में सिख परिवार के मारे गए लोगों की पहचान जसदीप सिंह 36 वर्ष, उनकी पत्नी जसलीन कौर 27 वर्ष और उनकी 8 महीने की बेटी आरोही ढेरी, आरोही के चाचा अमनदीप सिंह 39 वर्ष के रूप में हुई है। कैलिफोर्निया में जसदीप सिंह का परिवार ट्रकिंग बिजनेस कंपनी चलाता था। ये पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव के रहने वाले हैं।

बिजनेस से कुछ भी नहीं हुआ गायब, ना मांगी गई फिरौती

बिजनेस से कुछ भी नहीं हुआ गायब, ना मांगी गई फिरौती

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित परिवार ने कहा कि बिजनेस से कुछ भी गायब या चोरी नहीं हुआ है। फिरौती की कोई मांग नहीं की गई। सभी पीड़ित आभूषण पहने हुए थे। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों में से एक के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल एटवाटर में किया गया था। अधिकारियों ने कहा, परिवार सोमवार से लापता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+