Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना संक्रमित मरीजों को मिलेंगे 94 हजार रुपये, इस देश की सरकार ने लिया फैसला

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल गया है। मौजूदा वक्त में रोजाना इसके लाखों मामले सामने आ रहे हैं। जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक हालात ऐसे ही रहेंगे। इस वक्त अमेरिका कोरोना का केंद्र बना हुआ है, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 51 लाख के पार पहुंच गई है। कोरोना के कहर को देखते हुए वहां की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Recommended Video

    Coronavirus : कोरोना संक्रमित मरीजों को मिलेंगे 94 हजार रुपये | वनइंडिया हिंदी
    मरीज को 94 हजार रुपये

    मरीज को 94 हजार रुपये

    अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैलिफोर्निया में एक काउंटी ने तय किया है कि अगर वहां का कोई नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित होता है, तो उसे 1250 डॉलर ( करीब 94 हजार रुपये) दिए जाएंगे। इन पैसों की मदद से बीमार शख्स अपने घर का खर्च, किराया, बच्चों की फीस आदि दे सकता है। सरकार का मानना है कि इस कदम से लोग ज्यादा से ज्यादा कोरोना का टेस्ट कराएंगे और पॉजिटिव पाए जाने पर भागने की बजाए खुद को क्वारंटीन करेंगे।

    कई लोग नहीं उठा सकते खर्च

    कई लोग नहीं उठा सकते खर्च

    मामले में कैलिफोर्निया के अलामेडा काउंटी के सुपरवाइजर्स बोर्ड ने बताया कि आमतौर पर अगर कोई शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित होता है, तो उसे कम से कम 14 दिन होम क्वारंटीन या अस्पताल में आइसोलेट रहना पड़ता है। अमीरों को छोड़ दें तो मध्यम और गरीब वर्ग के लिए 15 दिन बहुत हैं। इस दौरान न तो वो क्वारंटीन का खर्च उठा सकते हैं, न ही घर का खर्च चला सकते हैं। ऐसे में सरकार ने उनकी मदद का फैसला लिया है।

    क्या हैं योजना की शर्तें?

    क्या हैं योजना की शर्तें?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी काउंटी ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। अगर किसी व्यक्ति को ये सरकारी मदद चाहिए तो कोरोना के लक्षण दिखने पर पहले उसे कोविड-19 टेस्ट सेंटर जाना होगा। फिर वहां पर कोरोना की जांच करवानी होगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे 94 हजार रुपये की सरकारी मदद मिलेगी। काउंटी ने साफ किया कि जिन लोगों को पेड सिक लीव या बेरोजगारी भत्ता मिल रहा उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फैसले से लोग कोरोना से भागेंगे नहीं बल्कि इलाज करवाकर बीमारी को फैलने से रोकेंगे।

    दुनिया का क्या है हाल?

    दुनिया का क्या है हाल?

    आपको बता दें कि दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,97,24,601 हो गई है, जिसमें से 7.27 लाख लोगों की मौत हुई है, जबकि 1.26 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका मौजूदा वक्त में कोरोना का केंद्र बना हुआ है, जहां अब तक 51,33,364 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा वहां पर 1.64 लाख मौतें हुई हैं, जबकि 26.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के मामले में भारत का तीसरा स्थान है, जहां पर 21,52,020 मामले सामने आए हैं।

    (तस्वीरें- प्रतीकात्मक)

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+