Comet C/2014 UN271: पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है विशाल 'धूमकेतू', वैज्ञानिक भी हैरान,जानें इसके बारे में

वाशिंगटन, 28 जून। लगातार दो सालों से पूरा विश्न कोरोना से जंग लड़ रहा है। एक अदृश्य वायरस ने पूरी दुनिया में जिस तरह से कोहराम मचाया है, उसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी, ऐसे में जब स्पेस से खबर आई कि एक विशाल 'धूमकेतू' तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है तो आम जनता समेत वैज्ञानिक भी हैरान-परेशान हो गए क्योंकि ये 'धूमकेतू' एक ग्रह के बराबर है, जो कि अगर पृथ्वी से टकराता है तो बड़ी तबाही हो सकती है।

पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है विशाल 'धूमकेतू'

पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहा है विशाल 'धूमकेतू'

नासा के वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि Comet C/2014 UN271 नाम का 'धूमकेतू' पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, इसका आकार काफी बड़ा है और इसी वजह से पहले इसे ग्रह समझ लिया गया था। यह 100 किमी चौड़ा है और दूर से नीले रंग का नजर आ रहा है। वैज्ञानिकों ने इस 'धूमकेतू' की उपस्थिति पर हैरानी जाहिर की है क्योंकि उन्हें हैरानी हो रही है कि इतने बड़े आकार का 'धूमकेतू' अभी तक उनकी नजरों में क्यों नहीं आया।

वैज्ञानिकों Bernardinelli-Bernstein

वैज्ञानिकों Bernardinelli-Bernstein

इसे सबसे पहले 23 जून को देखा गया था, पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों Bernardinelli-Bernstein ने इसे खोजा है इसलिए इसे 'Bernardinelli-Bernstein धूमकेतू' भी कहा जा रहा है। फिलहाल अभी इसके पृथ्वी के टकराने के कोई आसार नहीं है , ये पूरे 10 साल बाद सूरज के सबसे करीब होगा। साल 2031 में इस 'धूमकेतू' के सबसे करीब शनि ग्रह होगा।

'धूमकेतू' किसे कहते हैं?

'धूमकेतू' किसे कहते हैं?

दरअसल 'धूमकेतू' सौरमंडल का एक निकाय है, जो कि पत्थर, धूल, बर्फ और गैस के बने छोटे-छोटे खंड होते हैं, ये सूरज का चक्कर वैसे ही लगाते हैं, जैसे हमारे 'ग्रह' सूर्य की परिक्रिमा करते हैं। इनको अपना चक्कर पूरा करने में 200 साल का वक्त लगता है। 'धूमकेतू' नाभि, कोमा और पूछ में बंटा होता है।

क्यों लोग डरते हैं 'धूमकेतू' के नाम से

क्यों लोग डरते हैं 'धूमकेतू' के नाम से

'धूमकेतू' का नाम सुनते ही लोगों के दिलों में एक खौफ पैदा हो जाता है, वैसे तो वैज्ञानिक इसे एक खगोलीय घटना मानते हैं लेकिन ज्योतिष ग्रहों को जीवन से जोड़ कर देखते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार 'धूमकेतू' का आना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसके आने से प्रलय, बाढ़, भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाएं आती हैं, इसलिए लोग 'धूमकेतू' का नाम सुनते ही भयभीत हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+