व्यवसायी ने 16,00000 रुपए से भरा बैग कूड़ा समझकर डस्टबिन में डाला, वापस लेने पहुंचा तो उड़ गए होश

एक व्यवसायी ने 16 लाख रुपए से भरा बैग कूड़ा समझकर डस्बिन में डाल दिया। जब उसे ध्यान आया तो वह भागा-भाग डस्बिन के पास गया। जैसे ही उसने बैग खोजने की कोशिश की उसके होश उड़ गए।

एथेंस, 7 नवंबर। पैसा कमाने के लिए आप और हम दिन-रात एक कर देते हैं, क्योंकि पैसा न केवल हमारी जरूरत है, बल्कि इसके बिना कोई काम मुमकिन नहीं। हर जगह पैसे की जरूरत होती है। वहीं, जिस पैसे के लिए हम इतनी मेहनत करते हैं, उसमें से यदि एक रुपया भी खो जाता है तो हम परेशान हो जाते हैं। इस खबर को पढ़ते पढ़ते कई लोग उस समय चौंक गए होंगे तब उनको याद आया होगा कि जिस जींस को उन्होंने धोने के लिए वाशिंग मशीन में डाल दिया उसकी पॉकिट में 500 का नोट रखा था। अब जरा सोचिए कि एक आदमी को कितनी परेशानी हुई होगी जब उसे पता चला होगा कि उसने 16 लाख से भरा बैग कूड़ेदान में फेंक दिया है। चौंकिए मत जनाब यह बिल्कुल सच है।

कूड़ा समझकर डस्टबिन में फेंके 16 लाख रुपए

कूड़ा समझकर डस्टबिन में फेंके 16 लाख रुपए

दरअसल ग्रीक से यह चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यापारी ने गलती से 19,000 यूरो यानी 16,00000 से अधिक रुपए कूड़ा समझकर फेंक दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रीक आइलैंड ऑफ लिमोस का रहने वाला एक बिजनेसमैन सोमवार को पैसों से भरा एक बैग और कचरे से भरा बैग लेकर जा रहा था। ऑफिस जाते समय उसने दोनों बैग कूड़ेदान में डाल दिए।

जब बैग वापस लेने पहुंचा तो उड़ गए होश

जब बैग वापस लेने पहुंचा तो उड़ गए होश

दफ्तर पहुंचने के बाद उसने महसूस किया कि उसने कचरे से भरा बैग और पैसों भरा बैग कूड़ेदान में डाल दिया है। जब उसे यह बात ध्यान आई तो वह तुरंत उस स्थान पर पहुंचा जहां उसने कचरा डाला था। जब उसने डस्टबिन में बैग को खंगाला तो उसके होश उड़ गए। डस्टबिन से दोनों बैग गायब थे। उसने मीडिया को बताया कि थैलों को न पाकर मैं घबरा गया और तुरंत पुलिस को खबर दी।

तुरंत पुलिस को दी जानकारी

तुरंत पुलिस को दी जानकारी

व्यवसायी से जानकारी पाकर पुलिस अधिकारियों ने उस ट्रक का पता लगाया जो वहां से कचरा लेकर गया था। इससे पहले की ड्रक उस कचरे को जलाता, पुलिस अधिकारियों ने ट्रक को पकड़ लिया। व्यवसायी ने मीडिया को बताया कि पुलिस अधिकारियों के साथ उसने पूरा कचरा छान मारा, कुछ मिनटों की खोज के बाद उन्हें उन दो बैग में से पहला बैग मिला, लेकिन उसमें कचरा था। पैसे से भरा बैग अभी तक नहीं मिला था। व्यवसायी ने बताया कि उसकी चिंता बढ़ती जा रही थी। पहला बैग मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों और व्यवसायी को उम्मीद थी कि उन्हें पैसों से भरा बैग भी मिल ही जाएगा और इसी आशा में वे बैग की खोज में लगे रहे। अंतत: उनकी मेहनत रंग लाई और लगभग 1 घंटे के बाद उन्हें पैसों से भरा बैग मिल ही गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+