'मेरी मां कहती थी, इमरान खान गंदा आदमी है, उसे घर मत आने दो..', बुशरा बीबी के पूर्व पति का छलका दर्द
Imran Khan Bushra Bibi News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भले ही भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद हैं, लेकिन उनकी पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति ने उनके ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। बुशरा बीबी के पूर्व पति ने जियो न्यूज से बात करते हुए पहली बार खुलासा किया है, कि इमरान खान और बुशरी बीबी के बीच कैसे रिश्ते बने और उनकी मां ने कैसे उन्हें सतर्क करने की कोशिश की थी।
सोमवार को एक चौंकाने वाले खुलासे में, बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर फरीद मनेका ने पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्होंने दावा किया, कि इमरान खान उनकी 28 साल लंबी शादी के टूटने के लिए जिम्मेदार थे और उन्होंने तलाक में हेराफेरी करने का आरोप लगाया, ताकि बुशरा बीबी और इमरान खान की जल्द से जल्द शादी हो पाए।

'मां ने किया था इमरान खान को लेकर सतर्क'
खावर फरीद मनेका ने खुलासा किया, कि 'पिंकी' (बुशरा बीबी) ने तलाक लेने से छह महीने पहले अपना घर छोड़ दिया था और पंजाब के पाकपट्टन शहर में अपने निवास स्थान पर शिफ्ट हो गईं थीं। मनेका ने खुलासा किया, कि उनकी मां ने इमरान खान के चरित्र पर संदेह जताते हुए उनसे बुशरा को वापस लाने का आग्रह किया था।
मनेका ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा, कि "इमरान खान बार बार उनके घर आया करते थे। और शुरू में उन्हें लगता था, कि पीर मुरीदी (गुरु-शिष्य) का रिश्ता है, लेकिन ये गलत निकला।" उन्होंने कहा, कि "उनकी मां बार-बार कहती थीं, कि इमरान खान गलत इंसान है, उसपर भरोसा मत करो और उसे घर नहीं आने दो।"
इसके अलावा मनेका ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, कि "एक बार मैंने अपने गार्ड से कहकर इमरान खान को घर से निकलवा दिया था, लेकिन उसके बाद के दिनों में बुशरा बीबी बिना कुछ बताए घर छोड़ दिया।"
मनेका ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा, कि उनपर बुशरा बीबी को तलाक देने के लिए काफी ज्यादा दबाव बनाया गया और बुशरा बीबी बार बार इमरान खान से मिलने उनके घर जाने लगीं, जिससे निराश होकर उन्होंने 14 नवंबर 2017 को तलाकनामा बुशरा बीबी को भेज दिया।
इसके अलावा, मनेका ने कहा, कि उनकी 14 साल की बेटी अभी भी अपनी मां बुशरी बीबी को काफी याद करती रहती हैं, लेकिन बुशरा बीबी ने अपनी बेटी से मिलने से इनकार कर दिया है।

इमरान राज में बुशरा बीबी का शासन
बुशरा बीबी, जिनसे इमरान खान ने 2018 में शादी की थी, उनके प्रधानमंत्री बनने के छह महीने पहले, इमरान खान के आध्यात्मिक मार्गदर्शक थे।
पिंकी पीरनी के नाम से भी जानी जाने वाली बुशरा बीबी को पाकिस्तान की राजनीति से दूर एक निजी व्यक्ति के रूप में पेश किया गया है। बुशरा बीबी को पाकिस्तान में पिंकी पीरनी के नाम से भी जाना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि, इमरान खान अपनी जिंदगी का हर फैसला बुशरा बीबी से पूछकर ही करते हैं।
आपको बता दें कि, बुशरा बीबी, वातू समुदाय से आती हैं और उन्होंने लाहौर के एचिसन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इमरान खान से निकाह से पहले उन्होंने इससे पहले खवार फरीद मनेका से निकाह किया था। फरीद, इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर हैं।
मूल रूप से दक्षिणी पंजाब की रहने वालीं बुशरा बीबी और मनेका के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां शामिल हैं। पीटीआई प्रमुख इमरान खान और बुशका मनेका की पहली बार वर्ष 2015 में लोधरन में हुए उपचुनाव दौरान मिले थे। लोधरन में एनए-154 सीट के लिए उस समय उपचुनाव हुआ था। उस समय इमरान खान चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और बुशरा बीबी की बहन ने दोनों की मुलाकात करवाई थी और उसके बाद से ही दोनों की मुलाकातें होने लगीं।












Click it and Unblock the Notifications