Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बुर्ज खलीफा बनाने वाले अमित जैन को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, एम्मार ग्रुप ने कही ये बात

दुबई की रियल एस्टेट कंपनी एमार प्रॉपर्टीज के ग्रुप सीईओ अमित जैन को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया। कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि पूछताछ के बाद जैन को छोड़ दिया गया था।

नई दिल्ली, 25 जूनः दुबई की रियल एस्टेट कंपनी एमार प्रॉपर्टीज के ग्रुप सीईओ अमित जैन को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर शुक्रवार को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया। कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि पूछताछ के बाद जैन को छोड़ दिया गया था। एमार प्रॉपर्टीज दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की डेवलपर हैं।

पूछताछ के बाद छोड़ा

पूछताछ के बाद छोड़ा

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुबई से फ्लाइट नंबर ईके-516 के जरिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय नागरिक अमित जैन को इमिग्रेशन पर हिरासत में लिया गया था। इसके बाद एम्मार ग्रुप ने एक बयान जारी कर कहा कि बाद में हवाईअड्डे पर संक्षिप्त पूछताछ के बाद अमित जैन को छोड़ दिया गया।

जमीन का है मामला

जमीन का है मामला

एम्मार इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि अमित जैन ने संबंधित अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बातचीत की। इसके अलावा वह एम्मार इंडिया मामलों के दैनिक प्रबंधन और नियंत्रण में शामिल नहीं हैं। इससे पहले पंजाब पुलिस ने एम्मार के खिलाफ एक मामले में लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था, जहां शिकायतकर्ता द्वारा खरीदे गए भूखंड की डिलीवरी में देरी के संबंध में एक व्यक्तिगत शिकायत के आधार पर नवंबर 2019 में दर्ज कराई गई एफआईआर में एम्मार ग्रुप के सीईओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

2019 का है मामला

2019 का है मामला

पंजाब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमित जैन पंजाब के सिटी रूपनगर थाना में एफआईआर संख्या 200/2019 के तहत आईपीसी की धारा 420/406/120बी में वॉन्टेड हैं, जो एलओसी नंबर 2022412989 के तहत एसपी (आईएनवी) रूपनगर, पंजाब द्वारा जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि आरोपी को डिटेन करें और स्थानीय पुलिस को सौंपें और सूचित करें।

पंजाब पुलिस ने लिखा पत्र

पंजाब पुलिस ने लिखा पत्र

सूत्रों ने कहा कि पंजाब पुलिस ने 17 जून को इमिग्रेशन अथॉरिटी को अमित जैन के खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में पत्र लिखा था। एम्मार प्रॉपर्टीज या एम्मार डेवलपमेंट्स संयुक्त अरब अमीरात में स्थित एक अमीराती बहुराष्ट्रीय रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी है। यह एक सार्वजनिक संयुक्त स्टॉक कंपनी है, जो दुबई स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है और जून 2021 तक इसका मूल्यांकन 15.5 बिलियन डॉलर है। कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रॉपर्टी डेवलपमेंट और मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान करती है। छह व्यावसायिक खंडों और 60 सक्रिय कंपनियों के साथ एम्मार की मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के 36 बाजारों में सामूहिक उपस्थिति है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+