Burger King ने कहा- औरतों की जगह किचन में...तो लोगों ने जमकर लगाई फटकार, KFC ने भी धोया
बर्गर किंग को महिला विरोधी ट्टीट के बाद लोग जमकर फटकार लगा रहे हैं। जिसके बाद अब बर्गर किंग ने महिलाओं से अपने ट्वीट के लिए माफी मांगी है।
लंदन: इंटरनेशनल महिला दिवस के मौके पर बर्गर किंग का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है और बर्गर किंग के इस ट्वीट पर जमकर हंगामा हो रहा है। लोग बर्गर किंग के ट्वीट को महिला विरोधी करार दे रहे हैं और कह रहे हैं कि कम से कम महिला दिवस के मौके पर बर्गर किंग को ऐसा ट्वीट नहीं करना चाहिए था। सोशल मीडिया यूजर्स बर्गर किंग को उसके ट्वीट के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों से जमकर फटकार मिलने के बाद अब बर्गर किंग ने ट्वीट हटा लिया है।

बर्गर किंग का महिला विरोधी ट्वीट
दरअसल, महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बधाई देने के लिए बर्गर किंग ने एक ट्वीट किया था। मगर बर्गर किंग के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मच गया। लोगों ने बर्गर किंग कंपनी को जमकर फटकार लगानी शुरू कर दी और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने से बर्गर किंग ने डरकर अपने विवादित ट्वीट को हटाने का फैसला कर लिया। बर्गर किंग ने अपने ट्वीट में लिखा था 'महिलाओं को जगह किचन में'। बर्गर किंग के इस ट्वीट से लोग काफी गुस्से में आ गये और कंपनी के खिलाफ लिखना शुरू कर दिया। लोगों ने कंपनी की मानसिकता को महिला विरोधी बताया। वहीं, केएफसी ने भी बर्गर कंपनी को अपने अंदाज में डांट पिलाई।
हालांकि, बर्गर किंग ने अपने ट्वीट के रिप्लॉय में लिखा खा कि 'हमारे किचन में सिर्फ 20 प्रतिशत शेफ ही महिलाएं हैं और अगर वह हमारे साथ जुड़ना चाहती हैं तो उनका स्वागत है। हम इस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर इस लिंगानुपात को बदलना चाहते हैं। इसे लेकर हमने एक अभियान चलाया है'। इसके साथ ही बर्गर किंग ने एक और ट्वीट में लिखा था कि 'हमें महिलाओं के लिए एक नया स्कॉलरशिप प्रोग्राम लॉन्च करने में गर्व महसूस हो रहा है। हमारे इस प्रोग्राम से बर्गर किंग के महिला कर्मचारियों को अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी'
बर्गर किंग ने अब माफी मांगी
सोशल मीडिया यूजर्स से जमकर ट्रोल होने के बाद और जमकर फटकार मिलने के बाद अब बर्गर किंग ने बकायदा माफी मांगते हुए अपने पुराने ट्वीट को डिलिट कर दिया है। बर्गर किंग ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'हमने आपकी आवाज को सुना और अपने पुराने ट्वीट को हटाने का फैसला किया है। हम मानते हैं कि हमारा ट्वीट गलता था और उसके लिए हम माफी मांगते हैं। हमारा मकसद इस तरफ ध्यान आकर्षित करने का था कि हमारे किचन में ब्रिटेन में सिर्फ 20 प्रतिशत प्रोफेशनल महिला शेफ हैं और हम अपने किचन में महिला शेफ की उपस्थिति को बढ़ाना चाहते हैं और हमारे ट्वीट कम मकसद इस दिशा में लिंगानुपात को सुधारना था।'
बर्गर किंग ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि 'माफी मांगने के बाद हमने अपने अपने पुराने ट्वीट को हटाने का फैसला किया है। हमने पाया कि हमारे ट्वीट के बाद लोग गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और हम ऐसे शब्दों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ना चाहते हैं'
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications