Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

20 बार लिप फिलर इंजेक्शन लगवाने के बाद भी लड़की ने नहीं मानी हार, इस एक वजह से जारी रखेगी ये सफर

सोफिया। हम आमतौर पर अपनी रोजमर्रा की जिदंगी में ऐसे कई लोगों को देखते हैं, जो किसी चीज का जुनून सवार होने पर उसे पाने की पूरी कोशिश करते हैं। चाहे हम पढ़ाई में अच्छे अंक लाने की बात करें, बिजनेस को सफल बनाने की बात करें, खुद को फिट रखने की बात करें या फिर सुंदरता की बात करें। ऐसा ही एक मामला दक्षिणपूर्वी यूरोपीय देश बुलगारिया से भी सामने आया है। जहां एक 22 साल की लड़की ने हाल ही में लिप फिलिंग का 20वां इंजेक्शन लगवाया है।

सोफिया की रहने वाली हैं एंड्रिया

सोफिया की रहने वाली हैं एंड्रिया

एंड्रिया एमिलोवा इवानोवा नाम की ये लड़की राजधानी सोफिया की रहने वाली है। एंड्रिया चाहती हैं कि उनके होंठ दुनिया में सबसे ज्यादा भरे हुए लगें। अभी उनके होंठ पहले के मुकाबले काफी ज्यादा भरे हुए हैं लेकिन फिर भी उन्होंने 20वां इजेक्शन लगवाया है और आगे भी ये जारी रखना चाहती हैं। जबकि डॉक्टर भी एंड्रिया से कह चुके हैं कि अब बहुत हो गया। एंड्रिया का कहना है कि वह ऐसा तब तक करती रहेंगी जब तक उनके होंठ दुनिया में सबसे बड़े ना हो जाएं। उन्होंने होठों को बड़ा कराने के लिए हजारों पाउंड खर्च कर दिए हैं।

2018 में शुरू किया ट्रांस्फोर्मेशन

2018 में शुरू किया ट्रांस्फोर्मेशन

खुद को वास्तविक बार्बी मानने वाली एंड्रिया ने बीते मंगलवार को ही इंजेक्शन लगवाया है। जिसके बाद की तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एंड्रिया ने साल 2018 से खुद में इस बदलाव को लाने की शुरुआत की थी। हर एक ट्रीटमेंट के लिए उन्होंने 135 पाउंड खर्च किए हैं लेकिन उनका मानना है कि वह गिनती ही भूल गई हैं कि इस दौरान उनका कुल खर्च कितना हुआ है। फिलॉसफी की पढ़ाई कर रहीं एंड्रिया का कहना है कि वो ये बात मानती हैं कि उनका पाउट दुनिया में सबसे बड़ा है लेकिन फिर भी वह फिलर इंजेक्शन तब तक जारी रखेंगी, जब तक खुद उन्हें अपने होठों को लेकर संतुष्टि ना मिल जाए।

इंजेक्शन के बाद खाना खाने में होती है मुश्किल

इंजेक्शन के बाद खाना खाने में होती है मुश्किल

वह कहती हैं, 'मुझे अपने नए होंठ बहुत पसंद हैं, इंजेक्शन के बाद खाना खाने में मुश्किल आती है और इंजेक्शन के बाद के दो से तीन काफी मुश्किल भरे होते हैं। मुझे बड़े होठों के साथ काफी अच्छा लगता है लेकिन कुछ डॉक्टरों का कहना है कि अब ये बहुत हो चुका है, हालांकि मैं फिर भी और बड़े होंठ चाहती हूं। मेरे डॉक्टर ने कहा है कि वह मुझे और इंजेक्शन लगाएंगे लेकिन इसके लिए मुझे कम से कम दो महीने तक इंतजार करना होगा। खाने को लेकर किसी तरह की कोई रोक नहीं है। मुझे लगता है कि मेरे होंठ बहुत प्यारे हैं, मैं इनसे प्यार करती हूं। मुझे यकीन है कि शायद ये दुनिया के सबसे बड़े होंठ होंगे लेकिन मुझे लगता है कि ये बड़े होठों में से एक हैं।'

सोशल मीडिया पर मिलते हैं ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर मिलते हैं ऐसे कमेंट्स

बीते साल ही एंड्रिया ने 15 इंजेक्शन लगवाए हैं, उन्होंने अधिक फैशनेबल दिखने के लिए अपने होठों का आकार तीन गुना तक बढ़ा लिया है। एंड्रिया का कहना है, 'मैं एस्थेटिक प्रोसेजर के लिए सोफिया के लगभाग हर क्लीनिक में गई और मैंने लगभग हर तरह के लिप फिलर को अपने होठों पर लगवाया है।' उन्होंने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर काफी अच्छे कमेंट्स मिल रहे हैं, कई प्रशंसकों ने तो उन्हें ऑनलाइन ही प्रपोज तक कर दिया है। हालांकि कुछ लोग उनके इन बड़े होठों को पसंद नहीं कर रहे। एंड्रिया को कई नकारात्मक कमेंट्स का भी सामना करना पड़ रहा है।

दुनियाभर के लोग करते हैं तारीफ

दुनियाभर के लोग करते हैं तारीफ

वह कहती हैं, 'मुझे दुनियाभर के लोगों से रोजाना अपने कपड़ों, विजन और होठों को लेकर हजारों तारीफ मिलती हैं। मुझे सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के कमेंट मिलते हैं लेकिन महिलाएं सबसे ज्यादा नकारात्मक कमेंट्स लिखती हैं। ऐसे भी लोग हैं जो मुझे बड़े होठों के साथ पसंद करते हैं, ऐसे भी लोग हैं जिन्हें मैं छोटे होठों के साथ पसंद हूं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये मेरे ऊपर है कि मैं इसे कैसे पसंद करती हूं। बाकी लोगों की राय बेकार है। हर किसी के लिए किसी चीज के बड़े होने की अपनी परिभाषा होती है तो मैं किसी को नहीं बताने वाली कि कितना बड़ा कितना होता है और क्या होंठ इतने बड़े हो सकते हैं।'

एंड्रिया- मुझे इसकी लत नहीं है

एंड्रिया- मुझे इसकी लत नहीं है

एंड्रिया कहती हैं कि वह खुले दिमाग वाली महिला हैं और अपनी पसंद चुनने के लिए आजाद हैं। कि उनके लिए क्या बड़ा है और क्या बहुत बड़ा। साथ ही वह अपने लिए कोई सीमाएं नहीं रखती हैं। उन्हें बेशक लिप फिलर पसंद है और वह आगे भी इसे चाहती हैं लेकिन उन्हें इसकी लत नहीं लगी है। वह कहती हैं कि वो ऐसा करके किसी सेलिब्रिटी की नकल नहीं कर रहीं बल्कि वह सबसे अलग दिखना चाहती हैं। जब एंड्रिया से पूछा गया कि क्या वह दुनिया में सबसे बडे़ होंठ चाहती हैं, तो उन्होंने कहा, 'हां, क्यों नहीं? मेरे देश में बड़े होंठ फैशनेबल माने जाते हैं और ऐसी कई लड़कियां हैं, जिन्होंने लिप फिलर्स कराया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+