डोनाल्ड ट्रम्प के दावे पर बुरी तरह भड़के डायना के भाई, कहा- मेरी बहन के नाम पर करते थे ऐसा काम...
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने खुलासा किया है कि प्रिसेस डायना ने अपना काम निकलवाने के लिए उनकी चापलूसी की थी। उनके इस दावे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसे लेकर लेडी डायना के भाई ने ट्रम्प की आलोचना की है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी आगामी किताब में दावा किया है कि दिवंगत प्रिसेस डायना ने अपना काम निकलवाने के लिए उनकी चापलूसी की थी। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी किताब लेटर्स टू ट्रम्प की प्रोमोशन के दौरान ये दावा किया था कि लेडी डायना ही नहीं महारानी एलिजाबेथ, ओपरा विन्फ्रे, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, किम जोंग उन सहित कई प्रभावशाली लोगों के काम निकलवाने के लिए उनकी चापलूसी की थी। हालांकि उनके दावे को लेकर दिवंगत राजकुमारी डायना के भाई ने हैरानी जताई है।
राजकुमारी डायना के भाई चार्ल्स स्पेंसर ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा यह कहने के बाद प्रतिक्रिया दी है कि उन्होंने और कई अन्य प्रभावशाली हस्तियों ने उन्हें निजी पत्रों में उन्हें "किस्सड माय ए**" लिखा। स्पेंसर ने कड़े शब्दों वाले ट्वीट में लिखा, ''यह सुनकर हैरानी हुई कि डोनाल्ड ट्रंप ऐसा दावा कर रहे हैं। क्योंकि एक बार मुझे डायना ने ट्रम्प का जिक्र किया था। डायना में मुझे बताया था कि किस प्रकार डोनाल्ड ट्रम्प न्यूयॉर्क में कुछ संपत्ति बेचने के लिए मेरी बहन डायना के नाम का इस्तेमाल कर रहे थे। डायना को इसके बारे में पता चला तो उसे बहुत बुरा लगा और उसने ट्रम्प को बेहद घटिया इंसान बताया था।"
आपको बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 'लेटर्स टू ट्रम्प' नामक पुस्तक 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। उन्होंने इसमें दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, दिवंगत राजकुमारी डायना, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन, कई पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों और अन्य चर्चित हस्तियों के पत्रों का जिक्र किया है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने डायना को लेकर एक और बयान दिया था जिसका जिक्र अभी भी गाहे बेगाहे होता रहता है। पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 1997 में डायना की मौत के कुछ ही महीनों बाद एक इंटरव्यू में टिप्पणी की थी कि वे प्रिसेंस डायना के साथ संबंध बना सकते थे, अगर वो एचआईवी टेस्ट करा लेती।

इस इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रम्प दुनिया की सबसे दस हॉटेस्ट महिलाओं के बारे में बात कर रहे हैं। इसमें उन्होंने प्रिंसेस डायना को तीसरा नंबर दिया था। दूसरा नंबर उन्होंने अपनी एक्स वाइफ इवाना को दिया। वहीं, वर्तमान में उनकी वाइफ मेलेनिया को उन्होंने पहला नंबर दिया था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक लेडी डायना और ट्रम्प कई बार मिले थे। 1995 में वह एक बार डायना से न्यूयॉर्क के हिल्टन होटल में मिले थे। हालांकि उस समय उनकी दूसरी पत्नी मारला भी उनके साथ थीं। जब 1997 में पेरिस में डायना की एक्सीडेंट में मौत हुई तो ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि वे डायना को डेट नहीं कर पाये।












Click it and Unblock the Notifications