ब्रुकलिन सबवे में गोलीबारी करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार

न्यूयॉर्क,14 अप्रैल। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन में गोलीबारी करने वाले संदिग्ध शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ने मंगलवार की सुबह मेट्रो स्टेशन पर आंसू गैस का गोला छोड़ने के बाद लोगों पर अंधाधुंध गोली चला दी थी, जिसमे दर्जनों लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध की फोटो जारी करते हुए उसपर 50000 डॉलर का इनाम घोषित किया था। न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर कीचेंट सीवेल ने संदिग्ध शूटर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यूएस अटॉर्नी ऑफ इस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क ब्रियॉन पीस के अनुसार संदिग्ध हमलावर फ्रैंक रॉबर्ट जेम्स इससे पहले कई बार अलग-अलग राज्यों में गिरफ्तार हो चुका है।

ny

ब्रियॉन पीस ने बताया कि इससे पहले जेम्स 9 बार गिरफ्तार हो चुका है। उसे 1990, 1998 में गिरफ्तार किया गया था, उस वक्तउसपर गलत औजार रखने के आरोप में, क्रिमिनल सेक्स एक्ट, चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेम्स की उम्र 62 साल है और उसे पुलिस प्रशासन काफी अच्छे से जानता है। पुलिस ने इस संदिग्ध को इससे पहले न्यू जर्सी में 1991, 1992, 2017 में भी गिरफ्तार किया था। संदिग्ध ने ही सबवे में स्मोक ग्रेनेड खोला था और ट्रेन में गोली चलानी शुर कर दी थी, जिसमे 33 लोग घायल हो गए थे, 10 लोगो को गोली लगी थी जबकि बाकी लोगों भगदड़ में घायल हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस ने मौके से ग्लॉक हैंडगन, तीन मैग्जीन, दो डेटोनेटेड स्मोक ग्रेनेट, 2 नॉन डेटोनेटेड स्मोक ग्रेनेड , एक हैसेट, आदि को बरामद किया था। घायलों में से किसी को भी जान का खतरा नहीं है, सभ को अस्पताल में भर्त कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। कमिश्नर ने कहा कि हमे पता है कि न्यूयॉर्क के लोगों के लिए यह गंभीर घटना है, हम पीड़ितों के दर्द को नहीं भूल सकते हैं, जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+