गोल्फ खेलते हुए टूटे हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के दांत! खुद Video पोस्ट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ और गायक जेसन डेरुलो का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने पर यूजर्स हैरान भी हैं परेशान भी, ऐसा इसलिए क्योंकि वायरल वीडियो में विल स्मिथ के आगे के दांत टूटे हुए दिखाई देते हैं। अब यह एक शरारत है या सच में एक्टर के दांत टूट गए हैं, यह एक बड़ा सवाल बन गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने एक्टर विल स्मिथ को टैग करते हुए वीडियो के पीछे की सच्चाई पूछी है।

गोल्फ खेलते हुए टूट विल स्मिथ के दांत!

गोल्फ खेलते हुए टूट विल स्मिथ के दांत!

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर विल स्मिथ और सिंगर जेसन डेरुलो एक कमरे में गोल्फ खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। जेसन डेरुलो जैसे ही गेंद को मारने के लिए गोल्फ स्टिक को उठाते हैं उसी समय पीछे से स्मिथ उसकी चपेट में आ जाते हैं। वीडियो में देखने पर लगता है कि गोल्फ स्टिक विल स्मिथ के मुंह पर लगता है। इसके बाद स्मिथ दर्द से कराहते हुए वीडियो में अपने टूटे हुए दातों को दिखाते हैं।

विल स्मिथ ने पोस्ट किया वीडियो

विल स्मिथ ने पोस्ट किया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक्टर विल स्मिथ ने लिखा, 'इसके बाद हमने जेसन डेरुलो को फिर कभी नहीं देखा।' बता दें कि विल स्मिथ ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 10 अगस्त को पोस्ट किया था। 24 घंटे के अंदर ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब तक इसे 11 मिलियन बार देखा जा चुका है, यह गिनती लगातार बढ़ रही है।

सिंगर ने कहा, अच्छे डेंटिस्ट को जानता हूं

सिंगर ने कहा, अच्छे डेंटिस्ट को जानता हूं

वीडियो के कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स ने विल स्मिथ से पूछा है कि आपके दांत सच में टूटे हैं या ये सिर्फ एक प्रैंक था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैमरा सेट करने के बाद विल स्मिथ जेसन डेरुलो को गोल्फ सिखाने के लिए आगे बढ़ते हैं तभी सिंगर उनके मुंह पर अनजाने में गोल्फ स्टिक मार बैठता है। हालांकि कुछ देर बाद विल स्मिथ, सिंगर जेसन डेरुलो के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हैं जिसमें एक्टर के दांत टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

यूजर्स ने पूछा, सच है या प्रैंक

यूजर्स ने पूछा, सच है या प्रैंक

इस बीच, जेसन डेरुलो ने विल स्मिथ के वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि मैं एक अच्छे डेंटिस्ट को जानता हूं, मुझे बाद में मैसेज करना। वीडियो पर कुछ अन्य लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, मुझे उम्मीद है कि यह एक मजाक है, लेकिन अगर यह सच है तो आप ने एक विजेता की तरह इसे अपनाया है। कृपया मुझे बताएं कि यह प्रैंक था या सच में ऐसा हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा, यह सच में हुआ या नहीं? तीसर यूजर ने कहा है कि यह वीडियो इतना शानदार है कि मैं इसे देखना बंद नहीं कर सकता।

भारत में दिखाई थी कुंडली, निकला शनि दोष

भारत में दिखाई थी कुंडली, निकला शनि दोष

बता दें कि एक्टर विल स्मिथ का भारत से गहरा लगाव है, कई बार वह खाली समय में भारत का दौरान कर चुके हैं। अंतिम बार वह साल 2018 के अक्टूबर में भारत आए थे और यहां उन्होंने हरिद्वार में गंगा नदी में डूबकी भी लगाई। भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया की स्मिथ ने आध्यात्म, ज्योतिष, गंगा व हरिद्वार पर विस्तृत चर्चा की। उनकी जन्मपत्री में शनि समेत कुछ ग्रह दोष थे। यह जानने के बाद उन्होंने बिना देर किए उनका उपाय करवाया।

यह भी पढ़ें: सुदीक्षा भाटी: पिता बेचते हैं चाय, बेटी को US में मिली थी 4 करोड़ की स्कॉलरशिप, 10 दिन बाद लौटना था अमेरिका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+