ब्रिटनी स्पीयर्स पिता जेमी से केस हारीं, कोर्ट में रोते हुए मांगी थी डैड से आजादी
वाशिंगटन, 1 जुलाई: मशहूर अमेरिकी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स अपने पिता जेमी स्पीयर्स के साथ चल रहे कंजरवेटरशिप मामले में कोर्ट केस हार गई हैं। ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स बीते हफ्ते कोर्ट अपनी गवाही के दौरान भावुक हो गई थीं और जज से आजादी वापस मांगी थी। उनके गवाही की काफी चर्चा हुई थी लेकिन कोर्ट में वो इससे जज को प्रभावित नहीं कर सकीं और केस का फैसला उनके खिलाफ गया है। कोर्ट ने उनके पिता को उनके सरंक्षक से हटाने से इनकार कर दिया है।
Recommended Video

पिता से 'आजादी' के लिए गई थीं कोर्ट
ब्रिटनी को कानूनी संरक्षण में रखा गया है जिसके चलते उनके पिता जेमी स्पीयर्स उन पर कंट्रोल रखते हैं। फरवरी 2008 में पति केविन फेडरलाइन से तलाक के बाद से ही ब्रिटनी के पिता सिंगर की पर्सनल लाइफ से लेकर उनके पैसों पर कानूनी अधिकार रखते हैं। वो इस कंट्रोल को खत्म करने के लिए कोर्ट गई थीं। जेमी को 2008 में ब्रिटनी का कंजरवेटर(संरक्षक) नियुक्त किया गया था।

कोर्ट में हो गई थीं भावुक
39 साल की अमेरिकी पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स बीते हफ्ते बुधवार को कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाते हुए भावुक हो गईं थीं। उन्होंने अदालत से कहा कि उन्हें उनकी आजादी वापस चाहिए। ब्रिटनी ने कोर्ट में कहा, मुझे मेरी जिंदगी, मेरी आजादी वापस चाहिए। अब 13 साल हो गए हैं और अब बहुत हुआ। मुझसे ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है। मैं खुश नहीं हूं। मैं सो नहीं पा रही हूं। मैं बहुत गुस्से में हूं। यह अमानवीय है और अब मैं बदलाव चाहती हूं।

ब्रिटनी को कोर्ट के बाहर मिला काफी सपोर्ट
ब्रिटनी स्पीयर्स ने जब अपना बयान दर्ज कराया तो उनके फैन्स ने उनके समर्थन में कई जगहों पर सड़क पर उतरकर नारेबाजी की थी। सोशल मीडिया पर भी ब्रिटनी के सपोर्ट में काफी लिखा गया। वो लगातार सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि ब्रिटनी अरबों रुपए की संपत्ति की मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications