ब्रिटेन ने ISIS को दी करारी पटखनी, करोड़ों का फंड किया जब्त
लंदन। इराक और सीरिया में भले ही आईएसआईएस कोहराम मचा रहा है। लेकिन कई देश आईएस आतंकियों के खिलाफ मुहिम तेज कर चुके हैं। जिनमें अमेरिका और ब्रिटेन सबसे ऊपर हैं। अमेरिका जहां सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र कोबाने पर लगातार हवाई हमले कर वहां आईएस का कब्जा होने से स्थिति संभाल रहा है। वहीं, ब्रिटिश पुलिस ने भी आतंकवादियों के फंड को जब्त कर एक जोरदार पटखनी दी है।

ब्रिटिश पुलिस ने सुन्नियों के इस आतंकवादी संगठन का 2,50,000 पाउंड (लगभग 4,01,713 डॉलर) का फंड जब्त किया है। यह जानकारी सोमवार को आतंकवाद-निरोधी विभाग के अधिकारियों ने दी।
कई ब्रिटिश हैं ISIS का हिस्सा
ज्यादातर धनराशि मैनचेस्टर हवाई अड्डे से तुर्की जाने वाले यात्रियों के पास से जब्त की गई, जिनके बारे में आशंका थी कि वे सीरिया और इराक में आतंकवादी गुट के लड़ाकों को धनराशि पहुंचाने जा रहे थे। गौरतलब है कि, ब्रिटेन से आईएस में भर्ती होने वालों तादाद काफी ज्यादा है। जिहादी जॉन समेत 100 से भी ज्यादा ब्रिटिश मूल के लड़के आईएस के शरण में जाकर आंतकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
शामिल होने वाले लड़ाकू भी ले जाते हैं फंड
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के मुख्य खुफिया अधिक्षक टोनी मोल ने बताया कि लड़ाई के लिए आतंकवादियों को काफी मात्रा में फंड की जरूरत है। जो उन्हें विभिन्न देशों के माध्यम से प्राप्त हो जाती है। सीरिया और तुर्की की सीमा पर ऐसी कई दुकानें हैं, जहां से आप बंदूकें, जूते, राशन खरीद सकते हैं। यदि आप लड़ाकुओं के साथ शामिल होने जा रहे हैं तो आपको पैसे और उपकरणों की जरूरत होती है।
मोल ने बताया, हमने कई लोगों के पास से फंड के पैसे जब्त कर ली और उन्हें न सिर्फ हथियार खरीदने और आतंकवादी संगठनों को मदद पहुंचाने से रोका, जो ब्रिटेन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए खतरा हैं, बल्कि उनकी मंशा को नाकाम भी किया।












Click it and Unblock the Notifications