ऋषि सुनक ने लगाया 'भारत वाला' दिमाग, अब ब्रिटेन में हर किसी को पढ़नी होगी गणित की किताब, क्या है नया कानून?
ब्रिटेन में लगभग 80 लाख लोगों के पास प्राइमरी स्कूल के बच्चों के बराबर ही मैथ्स की जानकारी है। 16 साल की उम्र तक के 60 फीसदी ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जिन्हें मैथ्स की बेसिक जानकारी नहीं है।

ब्रिटेन में सभी छात्रों के लिए 18 वर्ष तक गणित की पढ़ाई अनिवार्य होगी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि देश में 'गणित विरोधी' मानसिकता अर्थव्यवस्था के लिए बेहद हानिकारक है। इससे पहले साल के पहले भाषण में पीएम सुनक ने मैथ्स को अनिवार्य बनाने का संकेत दिया था।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री सुनक ने कहा है कि वह यूके की गणित-विरोधी मानसिकता से निपटने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हाल ही में राजधानी लंदन स्थित डाउनिंग स्ट्रीट में दिए गए एक भाषण में, पीएम ने गणित विरोधी मानसिकता को बदलने की तत्काल आवश्यकता बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा देखने को मिलता है कि लोग बड़े गर्व से कहते हैं कि उनका गणित अच्छा नहीं है। ये गलत है। किसी को इस बात का गर्व नहीं होना चाहिए कि वे गणित में कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि गणित उतना ही जरूरी है, जितना पढ़ना।
पीएम सुनक ने कहा कि ब्रिटेन को न्यूमरेसी यानी मैथ्स को लेकर अपने दृष्टिकोण पर फिर से विचार करने की जरूरत है। इस देश में लोगों को गणित के महत्व को समझने की जरूरत है। पीएम सुनक ने कहा कि गणित की पढ़ाई में नुकसान हमारी अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा रहा है।
ऋषि सुनक ने कहा कि हमें अपनी शिक्षा प्रणाली को मौलिक रूप से बदलना होगा ताकि यह हमारे युवाओं को वह ज्ञान और कौशल प्राप्त कर सकें जिसकी उन्हें और जिसकी हमारे व्यवसायों को आवश्यकता है। तभी वे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।
सुनक ने कहा कि आने वाले समय में एनालिटिकल स्किल्स पर जोर दिया जाएगा। युवाओं को इसके लिए तैयार रहना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में 16-19 साल की उम्र के सिर्फ आधे स्टूडेंट मैथ्य पढ़ते हैं। लगभग 8 मिलियन एडल्ट्स ऐसे हैं जिनकी मैथमेटिक्स स्किल 9वीं कक्षा के छात्र जितनी बराबर है।
इतना ही नहीं ब्रिटेन में दो-तिहाई ऐसे छात्र हैं, जिनके पास 16 साल की उम्र तक गणित की बुनियादी जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि सुनक की योजना के मुताबिक 18 साल की उम्र तक मैथ्स ए-लेवल की बजाय अलग माध्यमों से पढ़ाया जाएगा। फिलहाल ब्रिटेन में ए-लेवल 16 साल और उससे ज्यादा उम्र के स्टूडेंट्स के लिए सबजेक्ट बेस्ड क्वालिफिकेशन है।
शिक्षा सचिव ब्रिजेट फिलिप्सन ने कहा कि बच्चों में गणित से लगाव बढ़े और वे इस विषय में अच्छा ऐसा सुधार करने के लिए अधिक गणित शिक्षकों की आवश्यकता होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई पॉलिसी अगले चुनावों के पहले लागू नहीं की जाएगी। ब्रिटेन में अगले आम चुनाव 2025 में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications