स्‍काई न्‍यूज के हाथ लगी आईएसआईएस के 22,000 सपोर्ट्स की डिटेल्‍स

लंदन। ब्रिटेन के न्‍यूज चैनल स्‍काई न्‍यूज ने दावा किया है कि उसके पास दुनिया के 50 देशों में मौजूद आईएसआईएस समर्थकों की जानकारी है।

isis-britain-sky-news-details

स्‍काई न्‍यूज के पास डॉक्‍यूमेंट्स

चैनल ने यह दावा उसके पास मौजूद कुछ डॉक्‍यूमेंट्स के आधार पर किया है। चैनल के मुताबिक 50 देशों में आईएसआईएस के करीब 22,000 समर्थक मौजूद हैं।

लड़कियों के लिए आईएसआईएस का मैनिफेस्टो

चैनल के मुताबिक उसे आईएसआईएस के उस सदस्‍य की ओर से यह जानकारी दी गई है जिसका आईएसआईएस से मोहभंग हो चुका है।

मेमोरी स्टिक में मौजूद जानकारी

चैनल की ओर से कहा गया है कि उसने अथॉरिटीज को डॉक्‍यूमेंट्स के बारे में जानकारी दे दी है। चैनल का कहना है कि यह डॉक्‍यूमेंट्स एक मेमोरी स्टिक पर हैं।

इसे आईएसआईएस के इंटर्नल सिक्‍योरिटी हेड अबु हमीद ने चोरी किया था। इस मेमोर स्टिक को उसने टर्की की एक अनजान जगह पर एक मीटिंग में चैनल को सौंपा था।

क्‍या-क्‍या है जानकारियों में

चैनल की मानें तो डॉक्‍यूमेंट्स में कुछ एनरॉलमेंट फॉर्म हैं जिनमें 23 सवाल हैं और आईएसआईएस समर्थकों, उनके रिश्‍तेदारों के साथ ही उनके फोन नंबर और दूसरी जानकारियां मौजूद हैं।

इराक में जहरीली गैस के प्रयोग को तैयार आईएसआईएस

इन जानकारियों में उन क्षेत्रों के बारे में जानकारियां हैं जिसमें समर्थकों को अनुभव हासिल है। साथ ही उस व्‍यक्ति के बारे में भी जानकारी हैं जिन्‍होंने संगठन के लिए उनका नाम भेजा था।

स्‍काई न्‍यूज का कहना है कि कुछ नामों का खुलासा पहले ही हो चुका है लेकिन इन डॉक्‍यूमेंट्स के जरिए उन आतंकियों की पहचान की जा सकेगी जिनके बारे में किसी देश की एजेंसी को कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+