आईएसआईएस के साथ संबंधों पर गिरफ्तार ब्रिटिश मॉडल किम्‍बरले

लंदन। ग्‍लैमसर ब्रिटिश मॉडल किम्‍बरले माइनर्स को आईएसआईएस के साथ संबंधों के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। एक रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि माइनर्स ने इस्‍लाम कुबूल कर लिया था और नाम बदलकर आयशा लॉरेन अल-ब्रिटानिया रख लिया था।

british-model-kimberley-miners-100.jpg

रखी जा रही थी लगातार नजर

माइनर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसके बाद उन्‍हें गिरफ्तार किया गया। माइनर्स लगातार सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस से संबंधित संगठन के साथ संपर्क रखे थे। वह आईएसआईएस से जुड़े वीडियोज शेयर कर रही थीं। ब्रिटेन की एंटी-टेररिस्‍ट पुलिस और इंटेलीजेंस एजेंसी एमआई5 लगातार माइनर्स पर नजर रखे हुए थी।

शुक्रवार को हुईं गिरफ्तार

संडे टाइम्‍स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक माइनर्स को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और उन पर टेररिज्‍म एक्‍ट 2000 के तहत केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों की ओर से लगातार उन्‍हें इंटरनेट के जरिए आतंकियों के साथ संपर्क को लेकर चेतावनी दी जा रही थी। हालांकि माइनर्स को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

क्‍या कहा माइनर्स ने

पुलिस ने वेस्‍ट यॉर्कशायर के ब्रैडफोर्ड स्थित उनके घर की तलाशी ली।संडे टाइम्‍स के मुताबिक पिछले दिनों तब माइनर्स सोशल मीडिया पर आईं तो उन्‍होंने एक विवादास्‍पद तस्‍वीर पोस्‍ट की थी।

इस तस्‍वीर में मानइर्स एक मुसलमान महिला के तौर पर थीं और उन्‍होंने राइफल और दूसरे हथियार ले रखे थे। वहीं माइनर्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनकी गलत प्रोफाइल बनाई गईं हैं और उनके खिलाफ बुरा प्रचार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+