शख्स के माथे पर मंडा था ताइवान का टैटू, चीन के लोगों ने मिलकर मुंह तोड़ डाला

बीजिंग। चीन और ताइवान के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे है। चीन शूरू से ही ताइवान को अपना हिस्सा मानता आया है, जब भी कभी ताइवान के शख्स ने वहां आजादी की आवाज भी उठाई तो चीन की सरकारों ने उनको इसके लिए सजा भी दी है। पाउल फेरेल नाम के एक शख्स ने अपने माथे पर एक विचित्र टैटू बनाया है, जिसके बाद उसे कुछ चीनी लोगों ने मिलकर उसे पीट दिया। पाउल फेरेल पिछले साल चर्चा में आया था, जब उसने ठुड्डी पर ताइवान के नेशनल फ्लेग का टैटू बनवा दिया था, जिसे बादमें उसने हटा दिया। पाउल दरअसल ब्रिटेन का रहने वाला है, जो पिछले कई सालों से ताइवान में रह रहा है।

ताइवान के टैटू भड़के लोग, शख्स को तोड़ डाला मुंह

इस बार पाउल को अपने टैटू के वजह से उसकी कीमत चुकानी पड़ी है। ताइवान न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, कंबोड़िया मे चीन के करीब 10 नागरिकों ने मिलकर पाउल के साथ जमकर मारपीट की। रिपोर्ट के अनुसार, पहले तो पाउल के साथ उन लोगों ने बातचीत शुरू की और उसके बाद उन्होंने पाउल को पीट दिया। दरअसल पाउल उन चीनी नागरिकों से ताइवान चीन का हिस्सा होने के लेकर स्वीकार नही कर रहा था, जिसके बाद उन लोगों ने उसकी पीटाई कर दी।

ताइवान के स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, पाउल पिछले 14 साल से ताइवान में रह रहा है। पाउल शनिवार रात कंबोड़िया के एक बार में हैट लगाकर बैठा था, लेकिन जैसे ही उसने अपनी हैट उतारी तो वहां करीब 10 चीन नागरिक उसके पास जाकर बैठ गए। जिन्होंने देखा कि पाउल के माथे पर ताइवान का टैटू है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारपीट करने वाले लोग मेंडरिन भाषा में ताइवान और चाइना कहकर चिल्ला रहे थे, वहीं पाउल उन्हें बार-बार उनसे ताइवान-ताइवान कह रहा था। लेकिन बाद में पाउल ने उन लोगों से कहा, 'अच्छा अगर तुम कहते हो कि ताइवान ही चाइना है, तो मैं कहूंगा ताइवान ही चाइना है। अब मुझे यहां से जाने दो। '

उन लोगों ने पाउल को बहुत बूरी तरह से पीटा है। उसके सिर और मुंह पर गहरी चोटें आई है। मारपीट के दौरान पाउल का दांत भी टूट गया। पाउल ने कहा कि आगे से मैं अपनी हैट नहीं निकालुंगा। पाउल ने कहा कि ताइवानी लोगों को विदेशों सुरक्षित रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+