छुट्टी मनाने गए पत्रकार को खा गया मगरमच्छ, दर्दनाक मौत

25 साल के पत्रकार ब्रिटिश पत्रकार पॉल मैक्कलीन की मौत श्रीलंका में हो गई।

नई दिल्ली। ब्रिटेन के एक पत्रकार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया है। 25 साल के पत्रकार ब्रिटिश पत्रकार पॉल मैक्कलीन की मौत श्रीलंका में हो गई। वो वहां छुट्टी मनाने गए थे। 'फाइनेंसियल टाइम्स' के पत्रकार पॉल मैक्कलीन श्रीलंका के पूर्वी तट के निकट पनामा गांव में अपने दोस्तों के साथ घूम रहे थे कि तभी उनपर मगरमच्छ ने हमला कर दिया।

 British journalist killed in suspected crocodile attack in Sri Lanka

ये गांव कोलंबो से करीब 200 किलोमीटर की दूरीपर है, यहां पॉल और उनके दोस्त छुट्टी मनाने के लिए गए थे। पुलिस की माने तो मैक्कलीन शौच के लिए अपने दोस्तों से थोड़ी देर के लिए अलग हुए थे कि तभी मगरमच्छ ने उन पर हमला किया। दोस्तों को इस हमले का पता तक नहीं चला, लेकिन बाद में उनका शव पुलिस ने बरामद किया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस क्षेत्र में मगरमच्छ आते रहते हैं। पॉल दो साल पहले ही ट्रेनी रिपोर्टस के तौर पर फाइनेंसियल टाइम्स से जुड़े थे। इस तरह हुई उनकी मौत से सब हैरान रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+