COVID-19 की मार, अच्छा खासा पायलट था, कोरोना ने बना दिया ट्रक ड्राइवर
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की मार से दुनियाभर के करोड़ों युवकों की नौकरी संकट में पड़ गई है। लॉकडाउन में सबकुछ बंद होने के चलते जो लोग घरों से काम नहीं कर सकते उनकी नौकरी खतरे में पड़ गई है। इसके अलावा सैलरी ना मिलने की वजह से अपना पेट पालना भी उनके लिए चुनौती बन गया है। ऐसा ही कुछ ब्रिटिश एयरवेज के पायलटों के साथ हुआ जिनको लॉकडाउन के चलते दो महीने के लिए बिना वेतन की छुट्टी पर भेज दिया गया है। अब उन लोगों को पैसे कमाने के लिए कई तरह के काम करने पड़ रहे हैं, जिसके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते।

कोरोना वायरस के चलते करना पड़ा ये काम
कोरोना वायरस के चलते कई लोगों को अपनी आजीविका चलाने के लिए लीग से हटकर काम करना पड़ा है। ऐसा ही कुछ कोरोना वायरस महामारी के कारण काम से बाहर किए गए ब्रिटिश एयरवेज पायलट पीटर के साथ हुआ। पैसों की तंगी के चलते अब उन्हें टेस्को डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करना पड़ रहा है। इससे पहले पीटर ब्रिटिश एयरवेज में बोइंग 747 में उड़ान भरते थे। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पीटर अपने करियर को कुछ समय के लिए बदल लिया है।

डिलीवरी ड्राइवर बना पायलट
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीटर ब्रिटिश एयरवेज में पायलट हैं लेकिन कुछ महीनों के लिए अब वह डिलीवरी ड्राइवर के के रूप में भोजन डिलीवर करने का काम करते हैं। पीटर को 'अनपेड लीव' पर भेजे जाने के बाद उनके पास कोई और चारा नहीं था उन्होंने भी कुछ समय के लिए अपना व्यवसाय ही बदल लिया। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ब्रिटिश एयरवेज ने मुझसे बोइंग 747 की चाबी को छीन लिया है। अब मैं टेस्को की वैन के कॉकपिट में वापस आ गया हूं।

ब्रिटिश एयरवेज ने पायलटों को छुट्टी पर भेजा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश एयरवेज ने गैटविक में सभी उड़ानें भरी हैं और हीथ्रो में नाटकीय रूप से अपनी सेवाओं में कटौती की है। लेकिन इसके बावजूद भी पायलटों को 50% वेतन कटौती के साथ और अनपेड लीव के साथ छुट्टी पर भेज दिया गया है। पीटर के इस जज्बे को सोशल मीडिया पर खूब सालम किया जा रहा है। उनके ट्वीट को 9,800 लोगों ने लाइक किया है और यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट भी किए हैं।
@British_Airways #747 keys hung up for a while
— Peter Login (@pjlogin) April 4, 2020
Back in the cockpit with @Tesco#EveryLittleHelps #ToDriveToServe #StayHomeStaySafe pic.twitter.com/PE9vQPGcG6
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
एक यूजर ने लिखा, आपने बहुत सारे कैरेक्टर दिखाए हैं पीटर, मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही फ्लाइट डेक पर वापस आ जाएंगे। एक अन्य महिला ने लिखा, 'आप एक सुपरस्टार हैं, वो डॉग्ड स्पिरिट और कैन-डू, विल-डू रवैया हमें इसके माध्यम से मिलेगा, बाकी सभी के लिए, यह सरल है या तो काम करके देश की सहायता करें या फिर घर पर रहें। यह आप पर निर्भर करता है कि आप क्या करना चाहते हैं। तुम हमारे लिए एक महान महान उदाहरण हो।
यह भी पढ़ें: World Health Day 2020: कोरोना संकट के बीच WHO ने नर्सों को समर्पित किया इस साल का विश्व स्वास्थ्य दिवस












Click it and Unblock the Notifications