ब्रिटेन ने आज से भारत के लिए खोला दरवाजा, यात्रा के लिए गाइडलाइंस जारी, पाकिस्तान की तीखी प्रतिक्रिया
वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके भारतीय यात्रियों को अब ब्रिटेन में ''आवश्यक'' 10 दिनों की क्वारंटाइन पीरियड को मानने की जरूरत नहीं होगी।
लंदन, अगस्त 08: यूनाइटेड किंगडम ने आज से भारत को 'ड लिस्ट' से बाहर निकाल लिया है। जिसका मतलब ये है कि ब्रिटेन जाने वाले भारतीय यात्रियों को अब कुछ गाइडलाइंस के साथ ब्रिटेन की यात्रा करने की इजाजत होगी। लेकिन, ब्रिटेन सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तान सरकार की तरफ से गहरा एतराज जताया गया है और ब्रिटेन पर पाकिस्तान के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है।

ब्रिटिश रेड लिस्ट से भारत बाहर
यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) ने कोरोना वायरस नियमों में ढील देते हुए भारत को रेड लिस्ट से बाहर करने का फैसला किया था और आज से वो फैसला लागू हो गया है। यूके सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम ने आज से भारत को रेड लिस्ट से हटाकर 'एंबर' लिस्ट में शामिल कर दिया है। जिसका मतलब ये हुआ कि भारत के यात्री अब ब्रिटेन की यात्रा कर सकते हैं। भारत के अलावा यूएई, कतर और बहरीन को एंबर लिस्ट में शामिल किया गया है। यूके ने बुधवार यानि 4 अगस्त को नया कोविड-19 ट्रैवल अपडेट जारी किया था, जिसमें ये जानकारी दी गई थी। रेड लिस्ट से राहत मिलने के बाद भारतीय ब्रिटेन की यात्रा अब कर सकेंगे।

नहीं होना होगा क्वारंटाइन
वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके भारतीय यात्रियों को अब ब्रिटेन में ''आवश्यक'' 10 दिनों की क्वारंटाइन पीरियड को मानने की जरूरत नहीं होगी और ना ही उन्हें ब्रिटिश सरकार की तरफ से किसी होटल में 10 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। ब्रिटेन की स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग (डीएचएससी) ने इसकी पुष्टि की है कि भारत से आने वाले सभी यात्रियों, जिन्होंने भारत में टीका लगवा लिया है, और जो 8 अगस्त को स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे एम्बर सूची में है, उन्हें अपने घर में क्वारंटाइन होने की जरूरत है, ना कि ब्रिटिश सरकार के क्वारंटाइन सेंटर में। आपको बता दें कि अभी तक अगर 'रेड लिस्ट' में शामिल यात्री अगर ब्रिटेन की यात्रा करते थे तो उन्हें 10 दिनों के आवश्यक क्वारंटाइन में रखा जाता था, जिसके लिए ब्रिटिश सरकार ने होटल तय किए थे। इसके लिए यात्रियों को 1750 पाउंड अलग से देने पड़ रहे थे।

ब्रिटेन के फैसले पर भड़का पाकिस्तान
ब्रिटेन सरकार ने भारत को रेड लिस्ट से बाहर निकाल लिया है, लेकिन पाकिस्तान को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। पाकिस्तान को अभी भी ब्रिटेन ने रेड लिस्ट में ही रखा है। यानि, कोई भी पाकिस्तानी नागरिक अभी ब्रिटेन की यात्रा नहीं कर सकता है और अगर जरूरी वजह से किसी को ब्रिटेन की यात्रा करनी है, तो वहां पहुंचने के बाद उन्हें 1750 पाउंड खर्च कर ब्रिटिश सरकार के क्वारंटाइन सेंटर में रहना होता। लेकिन, भारत को रेड लिस्ट से निकालने के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय भड़क गया है और उसने ब्रिटेन के ऊपर राजनीतिवश पाकिस्तान से भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

यात्रियों के लिए नियम?
एंबर देशों की लिस्ट वाले जो लोग ब्रिटेन जाना चाहते हैं कि उन्हें यात्रा वाले दिन से 3 दिन पहले कोरोना टेस्ट कराना होगा। इंग्लैंड में आने पर दो बार कोरोना टेस्ट कराने के लिए प्री-बुकिंग कराना होगा। वहीं एक यात्री लोकेटर फॉर्म को भी भरना होगा। इंग्लैंड पहुंचने पर यात्रियों को घर पर या उस स्थान पर क्वारंटाइन करना होगा जहां वह 10 दिनों के लिए रूकने वाले हैं। यहीं सबसे पहले दूसरे दिन और फिर आठवें दिन कोरोना टेस्ट किया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications