कोविड के खिलाफ लड़ाई में ब्रिटेन का मिला साथ, भेजे सैकड़ों ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और वेंटिलेटर

लंदन, अप्रैल 25। कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप से जूझ रहे भारत के लिए ब्रिटेन से राहत भरी खबर आई है। ब्रिटेन ने कोविड महामारी से लड़ाई में भारत की मदद के लिए रविवार को वेंटीलेंटर और ऑक्सीजन कंसट्रेटर समेत जीवन रक्षण मेडिकल उपकरणों की खेप भेजी है।

Boris Johnson

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बयान में कहा "सैकड़ों ऑक्सीजन कंसट्रेटर और वेंटिलेटर सहित महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण अब ब्रिटेन से भारत के रास्ते पर हैं जो इस भयानक वायरस से जिंदगी को हो रहे नुकसान को रोकने के प्रयास में सहायता करेंगे।"

ब्रितानी प्रधानमंत्री ने आगे कहा "कोविड-19 के खिलाफ इस चिंतिंत करने वाली लड़ाई में हम एक मित्र और भागीदार के रूप में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। हम भारत सरकार के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे और मैं यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं कि ब्रिटेन महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समर्थन करने के लिए सब कुछ कर सकता है।"

ब्रिटेन से मदद की पहली खेप मंगलवार को दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है जबकि आने वाले सप्ताह में और भी मदद पहुंचेगी। कुल 9 कंटेनरों में 495 ऑक्सीजन कंसट्रेटर, 120 वेंटिलेटर और 20 मैनुअल वेंटिलेटर भेजे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+