HMS Prince of Wales: ब्रिटेन का सबसे विशाल युद्धपोत अचानक बंद हुआ, गुप्त मिशन हुआ फेल?
ब्रिटेन का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत एचएमएस प्रिंसऑफ वेल्स एक यात्रा से पहले क्षतिग्रस्त हो गया। दक्षिण इंग्लैंड के पोर्टस्माउथ बंदरगाह से निकलते ही यह युद्धपोत अचानक चलते-चलते बंद हो गया।
लंदन, 29 अगस्तः ब्रिटेन का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत एचएमएस प्रिंसऑफ वेल्स एक यात्रा से पहले क्षतिग्रस्त हो गया। दक्षिण इंग्लैंड के पोर्टस्माउथ बंदरगाह से निकलते ही यह युद्धपोत अचानक चलते-चलते बंद हो गया। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक इसे पहली बार साल 2017 में लांच किया गया था। शाही नौसेना के प्रवक्ता ने UK डिफेंस जर्नल को बताया, 'एचएमएस प्रिंस आफ वेल्स दक्षिण तट पर अभ्यास इलाके में रखा गया था और मेकैनिकल खराबी आने की वजह से उसकी जांच की जा रही थी।'

अमेरिका जा रहा था युद्धपोत
जानकारी के मुताबिक यह युद्धपोत तब तक बंदरगाह पर खड़ा रहेगा जब तक कि अधिकारी इसे ठीक नहीं कर देते। 3.5 बिलियन डालर, 65,000 टन भारी यह जहाज नाटो के झंडे के साथ अमेरिका में चार महीने की तैनाती के लिए भेजा जा रहा था तभी यह घटना हुई। नेवी लुकआउट आनलाइन पब्लिकेशन के अनुसार वारशिप के शाफ्ट में खराबी आई थी जिसकी जांच गोताखोर कर रहे थे। एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले साल 2020 में भी नाटो के फ्लैगशिप कैरियर एसएसएस प्रिंस ऑफ वेल्स के इंजन रूम में पानी भर जाने से यह छह माह तक बंद पड़ा रहा था। इस दुर्घटना के बाद विमान का अमेरिका दौरा कर करना फिलहाल मुश्किल लग रहा है।
ठीक होने तक बंदरगाह पर ही रहेगा जहाज
गौरतलब है कि दो सालों की सेवा के दौरान इस जहाज ने 90 से भी कम दिन समुद्र में बिताए हैं। सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि डाइवर्स को तुरंत ही पानी में उतारा गया था ताकि वो इस बात को पता लगा सकें कि जहाज में क्या खराबी आई है। उन्होंने प्रोपेलर शैफ्ट में दिक्कत आने की बात बताई। युद्धपोत को अगले कुछ दिनों तक ठीक किया जाएगा और तब तक यह बंदरगाह पर ही रहेगा। इसके बाद यह नॉर्थ अमेरिका के लिए रवाना होगा जहां पर जहाज का क्रू अपने अमेरिकी और कनैडियन साथियों के साथ ट्रेनिंग हासिल करेगा।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications