यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मिले ब्रिटेन PM ऋषि सुनक, यूके ने और हथियार देने का किया वादा
Rishi Sunak Meet Volodymyr Zelensky: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने और अधिक हथियार देने का वादा किया। दोनों नेताओं के गले मिलते हुए तस्वीर साझा की।

Rishi Sunak Meet Volodymyr Zelensky: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की सोमवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन पहुंचे। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। इस दौरान यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने अधिक हथियार देने का वादा किया। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ट्वीट करते हुए कहा कि ब्रिटने में पुर्नआगमन के लिए स्वागत व्लादिमीर जेलेंसकी। वेलकम बैक जेलेंसकी...
दोनों नेताओं के गले लगाने की तस्वीर ट्वीट की। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को लंदन में यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की की आगवानी की। कुछ दिनों के अंदर ही राष्ट्रपति जेलेंस्की का यूरोप में यह चौथा दौरा था। दोनों नेता बातचीत के लिए मिले। इस दौरान यूनाइटेड किंगडम ने यूक्रेन के लिए अधिक हथियारों का वादा किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने जोर देकर कहा कि ऋषि सुनक और व्लादिमीर जेलेंस्की के बीच यूक्रेन की तत्काल सैन्य उपकरणों की जरूरतों की पहचान करने और दीर्घकालिक रक्षा रणनीति तैयार करने पर चर्चा केंद्रित थी। यह बैठक चेकर्स में हुई।
वहीं, पिछले साल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेन की पहली विदेश यात्रा की थी। यहां उन्होंने राजधानी कीव में राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। ऋषि सुनक ने जंग जीतने तक कीव के पक्ष में खड़ा रहने की कसम खाई थी। व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि युद्ध के पहले दिनों से यूक्रेन और ब्रिटेन सबसे मजबूत सहयोगी रहे हैं। हमने अपने देशों और वैश्विक सुरक्षा दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
Recommended Video

बता दें कि रूस-यू्क्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के एक साल से अधिक हो गए हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने चीन को भी बड़ी चेतावनी दी है। जेलेंस्की ने कहा है कि अगर चीन रूस को समर्थन देता है तो तीसरा विश्वयुद्ध हो जाएगा। जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन युद्ध शुरू होने के एक साल होने से पहले एकजुटता दिखाने यूक्रेन पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें- Ukraine War के बीच गुस्साए राष्ट्रपति जेलेंस्की, नाजी जर्मन की तरह हारेगा रूस












Click it and Unblock the Notifications