बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर खुद छापेमारी को निकल गए ऋषि सुनक, हिरासत में लिए गए 105 लोग, जानें क्या है मामला
ऋषि सुनक ने गैरकानूनी तरीके से देश में रह रहे लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर उत्तरी लंदन के ब्रेंट इलाके में गैर कानूनी प्रवासियों के ठिकानों पर रेड डाली।
ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों के खिलाफ छापेमारी अभियान में इन दिनों तेजी आई है। इस बार छापेमारी अभियान में पीएम ऋषि सुनक भी शामिल हुए। सुनक ने एक दिन के लिए इमिग्रेशन ऑफिसर बनकर प्रवर्तन अधिकारियों के साथ अवैध प्रवासियों के खिलाफ छापेमारी की।
ऋषि सुनक ने गैरकानूनी तरीके से देश में रह रहे लोगों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर उत्तरी लंदन के ब्रेंट इलाके में गैर कानूनी प्रवासियों के ठिकानों पर रेड डाली।

इस राष्ट्रव्यापी तलाशी अभियान में 20 देशों के 105 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी गैर कानूनी तरीके से ब्रिटेन में रह रहे थे। ऋषि सुनक के इस अभियान को देख लगता है कि चुनाव से पहले देश में अवैध प्रवासन को रोकना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपको बता दें कि ब्रिटेन में अगले साल आम चुनाव होने हैं।
सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी
ऋषि सुनक ने इमिग्रेशन ऑफिसर बनने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी। ऋषि सुनक ने ट्वीट कर कहा कि गुरुवार को मैं इमिग्रेशन ऑफिसर्स के साथ अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई अभियान में शामिल हुआ। ये देश ही तय करेगा कि यहां कौन आएगा न कि कोई क्रिमिनल गैंग।' पीएम ने कहा कि यह काम अवैध प्रवासन से निपटने और देश में घुस रहे नावों को रोकने के उनके वादे को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।
ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा, 'पीएम का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गिरोह पर लगाम कसना है। अवैध तरीके से काम करने वाले, हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं, ईमानदार कामगारों को रोजगार नहीं मिलता है। लोगों की जेबों पर इसका भारी असर पड़ रहा है। ये लोग टैक्स नहीं भरते हैं, ऐसे में सार्वजनिक खजाने को नुकसान पहुंच रहा है। '
उन्होंने आगे कहा कि कहा जैसाकि पीएम सुनक ने कहा है कि हम अपने कानूनों और सीमाओं के उल्लंघन से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम जानते हैं कि ब्लैक मार्केट एम्प्लॉयमेंट प्रवासियों के लिए अच्छा है लेकिन इससे ब्रिटेन के नुकसान हो रहा है। यह ब्रिटेन की ओर खतरनाक और अवैध यात्रा करने करने वाले प्रवासियों को प्रोत्साहित करता है। आज के अभियान से साफ है हम इसे होने नहीं देंगे।
रिपोर्ट के मुताबिकइ इमिग्रेशन ऑफिसर ने 159 संदिग्ध जगहों पर छापे मारे। इसमें रेस्तरां, कार वॉश, नाई की दुकानों और जनरल स्टोर आदि शामिल थे। यहां काम कर रहे 105 विदेशी लोगों को हिरासत में लिया गया। इन के पास वैध दस्तावेज नहीं थे।
गिरफ्तार किए गए लोगों में से 40 से अधिक को गृह कार्यालय द्वारा यूके से निकालने के लिए हिरासत में लिया गया, जबकि बाकियों को आप्रवासन जमानत पर रिहा कर दिया गया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 233 से ज्यादा भारतीय प्रवासियों ने गैर-कानूनी तरह से छोटी नावों के जरिए इंग्लिश चैनल को पार किया था। 2023 में जनवरी में ही ये आंकड़ा 250 को पार कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications