ब्रेक्जिट बिल को संसद से मिली मंजूरी, 31 को EU से अलग हो जाएगा ब्रिटेन

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के ब्रेक्जिट विधेयक को ब्रिटेन की संसद ने बुधवार को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 31 जनवरी को रात 11 बजे ब्रिटेन यूरोपीय संघ से बाहर निकल जाएगा। इसके साथ ही ब्रेक्जिट विधेयक अब कानून बनने के लिए तैयार है। इसके लिए इस बिल पर अब सिर्फ महारानी की मंजूरी मिलनी वाकी है। जिसके बाद यह कानून अमल में आ जाएगा।

 Boris Johnson

इससे पहले ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमंस ने यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलने के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के समझौते (ब्रेक्जिट डील) को मंजूरी दे दी थी। समझौते के पक्ष में 330 वोट जबकि विरोध में 231 वोट पड़े थे। ईयू-यूके विदड्रॉवल एग्रीमेंट बिल को अब क्वीन की मंजूरी मिलनी वाकी है। जो कि आसानी से मिल जाएगी। इसके बाद ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन की 50 साल पुरानी अपनी सदस्यता खत्म हो जाएगी।

ब्रेक्जिट (Brexit) का मतलब है ब्रिटेन एक्जिट यानि ब्रिटेन का यूरोपीय यूनियन से बाहर जाना है। इस वक्त यूरोपीय यूनियन में 28 यूरोपीय देशों की आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए यूरोपीय संघ का निर्माण किया गया था। इसके पीछे सोच थी कि जो देश एक साथ व्यापार करेंगे वो एक दूसरे के खिलाफ युद्ध करने से बचेंगे। यूरोपीय यूनियन की अपनी मुद्रा यूरो है, जिसका 28 में से 19 सदस्य देश इस्तेमाल करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+