Australia: ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बनीज के घर में बम! धमकी के बाद खाली कराया सरकारी बंगला
Australia के प्रधानमंत्री Anthony Albanese को मंगलवार की देर रात कैनबरा स्थित उनके आधिकारिक निवास The Lodge से बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने शाम करीब 6 बजे उन्हें निवास से हटाया और पूरे इलाके में जांच शुरू कर दी। रात 9 बजे तलाशी पूरी होने के बाद ही वह दोबारा अपने घर लौट पाए। इस घटना ने राजधानी में अचानक सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया।
'कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला'
Australian Federal Police (एएफपी) के प्रवक्ता ने संसद भवन के पास एक कथित सुरक्षा घटना की पुष्टि की, जिसमें विस्फोटक की धमकी शामिल थी। एएफपी ने बयान जारी कर कहा, 'गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और अब समुदाय या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है।' पुलिस ने पूरे परिसर की गहने जांच की ताकि किसी भी संभावित खतरे को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

बॉन्डी अटैक के बाद बढ़ीं धमकियां
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर यहूदी लोगों को पर हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री अल्बानीज़ और कई अन्य संघीय सांसदों को सुरक्षा से जुड़ी धमकियों का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से हाल के सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक कड़ी नजर आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि राजनेताओं को निशाना बनाने वाली घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है।
आतंकियों के निशाने पर ऑस्ट्रेलिया
पिछले साल अक्टूबर में एएफपी आयुक्त Reece Kershaw ने राजनेताओं को निशाना बनाने वाली धमकियों से निपटने के लिए नई राष्ट्रीय सुरक्षा जांच टीमें गठित की थीं। उन्होंने बताया कि राजनेताओं, अधिकारियों और ऑस्ट्रेलिया के यहूदी समुदाय को हिंसक अपराधियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। इन मामलों में अब तक 20 से अधिक लोगों पर आरोप लगाए जा चुके हैं।
ऑनलाइन धमकी से रियल वर्ल्ड खतरा
बैरेट ने सीनेट अनुमान समिति से कहा कि व्यक्तिगत शिकायतों और ऑनलाइन धमकियों में लगातार वृद्धि हो रही है। कई लोग पहले सोशल मीडिया या इंटरनेट पर धमकी देते हैं और फिर उन्हें असल जिंदगी में अंजाम देने की कोशिश करते हैं। यह ट्रेंड सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक नई और गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications